फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No anti rabies injection in civil hospital for one month

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में एक माह से नहीं एंटी रैबीज इंजेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
No anti rabies injection in civil hospital for one month
फतेहाबाद शहर में घूमते आवारा कुत्ते।
फतेहाबाद। जिले में बंदरों व कुत्तों के उत्पात के बीच नागरिक अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। फिलहाल अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन आने की उम्मीद भी कम बनी हुई है। शहर में इन दिनों कुत्तों के अलावा बंदरों से लोग काफी त्रस्त हैं। अनुमान के अनुसार, अकेले बंदरों के काटने से अब तक 60 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन शहरी व ग्रामीण तबकों से सात से आठ केस कुत्तों व बंदरों के काटने के आ रहे हैं, लेकिन एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने के कारण लोगों को बाहर से महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर इन दिनों बंदरों की दहशत से जूझ रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अक्सर आवारा कुत्तों के काटने की बातें सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 700 लोगों की ओपीडी हुई है, जिसमें लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है या वे बंदरों का शिकार हुए हैं। अकेले फतेहाबाद शहर में बंदरों के काटने से 60 लोग घायल हो चुके हैं। यह आंकड़ा उन लोगों का है, जो अब तक सामने आ चुके हैं। कई लोग तो सामने आने के बजाय स्वयं ही इलाज करवा लेते हैं। संवाद
विज्ञापन


बेटी को कुत्ते ने काटा, 350 रुपये का बाहर से लाए इंजेक्शन
नागरिक अस्पताल में आए गांव भूथन कलां के सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को कुत्ते ने काट लिया था, वह नागरिक अस्पताल में आए, लेकिन यहां पर इंजेक्शन नहीं मिला। मजबूरन 350 रुपये का इंजेक्शन बाहर से लेकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में 100 रुपये में लगता है टीका
सरकारी अस्पताल में सामान्य मरीज को एक इंजेक्शन लगवाने के लिए 100 रुपये अदा करने पड़ते हैं, जबकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व आयुष्मान कार्ड धारक को मुफ्त इंजेक्शन लगाया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार कुत्ते और बंदर के काटने पर पहले तीन, सात और 29 दिन में पांच इंजेक्शन लगाए जाते हैं। यह पांच इंजेक्शन उस स्थिति में लगाए जाते हैं, जब व्यक्ति को काटने वाला कुत्ता पागल हो या उसकी 10 दिन के अंदर मौत हो गई हो। अन्यथा मरीज को तीन इंजेक्शन ही लगाए जाते हैं। गंभीर रूप से घायल मरीज को भी पांच इंजेक्शन ही लगते हैं। अगर कोई कुत्ता या बंदर किसी को केवल टच करता है तो एक इंजेक्शन से काम चल जाता है। अगर काटने से खून आता है तो तीन इंजेक्शन व अधिक घायल होने पर पांच इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जो अलग-अलग अवधि में लगाए जाते हैं।

कोट
नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन फिलहाल समाप्त हो गए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल की ओर से अपने स्तर पर बाहर से मंगवाकर इंजेक्शन लगाए गए हैं। फिलहाल 500 इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है।
-डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed