फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No action was taken against the accused, traders reached the police station, given a two-day ultimatum

Fatehabad News: कार्रवाई के लिए पुलिस को दो दिन की चेतावनी

Mon, 17 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
No action was taken against the accused, traders reached the police station, given a two-day ultimatum
जाखल थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखते शहर गणमान्य लोग व नगर पालिका अध्यक्ष विकास कामरा।
जाखल। रविवार को शहर के चंडीगढ़ बुढलाडा रोड पर दो दुकानों में वारदात को अंजाम देने की नीयत से दुकान में घुसे युवकों पर कार्रवाई नही होने के मामले में सोमवार को शहर के व्यापारी थाने में पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना था कि रविवार को लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसे एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं दाे युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और भागे युवकों को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। कुशल कांत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष विकास कामरा, अशोक कुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार (पार्षद), दीपक कुमार, लक्की, नवजोत सिंह, अर्जुन सिंह, जगमेल सिंह, स्वर्ण सिंह पार्षद आदि ने कहा कि शहर में चोरों का आतंक है।
विज्ञापन


यहां चोर दिनदहाड़े दुकानों के गल्ले से पैसे निकाल कर भाग जाते हैं। इससे पहले ऐसी तीन वारदात शहर में घटित हो चुकी है। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई, परंतु इसके बावजूद पुलिस अभी तक किसी गिरफ्तारी तक नहीं की गई है। शहर के व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में सख्त कार्रवाई नहीं हो गई तो वह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होगें। केस की जांच कर रहे कर्मचारी को भी बदलने की मांग शहर के लोगों के द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जाखल के थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शहर में जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दुकानदारों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस सौंपा था, जिससे पूछताछ की जा रही है। शहर के लोगों ने मामले के जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है, उसे बदल दिया गया है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed