{"_id":"68ea917fc7628c50f501a508","slug":"no-action-has-been-taken-against-the-officials-who-harassed-the-traders-ashok-narang-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141891-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को तंग करने वाले अफसरों पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई : अशोक नारंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को तंग करने वाले अफसरों पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई : अशोक नारंग
Sat, 11 Oct 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
अशोक नारंग, व्यापार मंडल अध्यक्ष ।
फतेहाबाद। व्यापार मंडल फतेहाबाद के अध्यक्ष अशोक नारंग ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि एक तरफ दीपावली के बाद व्यापार मंडल के साथ बैठकर बात करने की बात की जा रही है। दूसरी तरफ व्यापार मंडल ने अतिक्रमण अभियान में नाजायज तंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जो मांग पत्र दिया था, उस पर अभी तक किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सरकारी अधिकारी ने बिना नोटिस दिए फतेहाबाद व टोहाना में दुकानदारों के शेड व सीढ़ियां आदि तोड़ दिए। यहां तक की बिना बिजली विभाग के बिजली की तारे तोड़ कर बिजली काट दी। इससे बड़े जान माल का नुकसान भी हो सकता था।
यह सब कार्रवाई अल सुबह चुपचाप तरीके से की गई। जबकि अधिकारी आम 11 बजे से पहले नहीं मिलते और कार्रवाई करते वक्त सुबह जल्दी उठकर कार्रवाई भी कर लेते हैं। अभी तक सरकार द्वारा इन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई न करने पर व्यापार मंडल में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल का कहना है कि सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है। अब लगता है जनता से सरकार को कोई सरोकार नहीं है और इतना जन विरोध होने के बावजूद भी इन अधिकारियों का संरक्षण कर सरकार जन भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। अगर जल्दी इन पर कार्रवाई न की गई तो यह आंदोलन और भी तेज हो सकता है। व्या
पार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी अपने ऊपर कारवाई होते देखकर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग पर झूठी कार्रवाई करने का दबाव बनाने में लगा हुआ है। जबकि हरियाणा ही नहीं पूरे देश का व्यापारी बजरंग गर्ग के साथ खड़ा है।