{"_id":"657212a8834b22b3f706ffd4","slug":"nishant-jindal-becomes-secretary-of-ratia-bar-association-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-9443-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निशांत जिंदल बने रतिया बार एसोसिएशन के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निशांत जिंदल बने रतिया बार एसोसिएशन के सचिव
Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देते हुए ।
रतिया। रतिया बार एसोसिएशन में अब 15 दिसंबर को सिर्फ प्रधान पद के लिए ही चुनाव होगा। अन्य पदों के लिए मात्र एक-एक नामांकन आने के चलते निर्विरोध चयन हो गया है। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा के बाद चुनाव कमेटी ने वीरवार शाम को प्रधान के अलावा बाकी पदों पर निर्विरोध चयनित पदाधिकारियों के नाम घोषित किए। इसके तहत निशांत जिंदल को रतिया बार एसोसिएशन का सचिव, सुखदेव सिंह को उपप्रधान, रणवीर सिंह रंधावा को वित्त सचिव और लवप्रीत सिंह को सहायक सचिव निर्वाचित किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अमर कामरा ने बताया कि प्रधान पद के लिए देवेंद्र ग्रोवर और कुलविंदर ढिल्लों दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। इसके चलते 15 दिसंबर को अब मात्र प्रधान पद का चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को चुनाव कमेटी द्वारा नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए हैं। इस मौके पर चुनाव कमेटी के सुपरवाइजर बलवंत सिंह दंदीवाल, सहायक चुनाव अधिकारी धीरज मोंगा, वकील सिंह, गगनदीप सिंह गिल, धनेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।