{"_id":"675a8041d7f11af4b50f0e17","slug":"nirmala-cheated-rs-5000-when-complaint-was-given-it-was-revealed-that-sirsa-is-proud-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126274-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निर्मला बन ठगे 5 हजार, शिकायत दी तो पता चला सिरसा का गौरव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निर्मला बन ठगे 5 हजार, शिकायत दी तो पता चला सिरसा का गौरव है
Thu, 12 Dec 2024 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव बनगांव निवासी राधेश्याम की शिकायत पर पुलिस ने सिरसा निवासी गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि वह फतेहाबाद में फोटो स्टूडियो चलाता है। उसके सामने दूसरी तरफ निर्मला ब्यूटी पार्लर है।
राधेश्याम ने बताया कि 16 नवंबर को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई कि मैं निर्मला बोल रही हूं। उसने अपना लड़का बाजार से सामान लेने भेज रखा है। उसे सामान खरीदना है, उसके पास 2,500 रुपये की कमी आ गई है। आप उसके अकाउंट में 2,500 रुपये डाल दो। इसके बाद उसने उसके खाते में 2,500 रुपये डाल दिए।
फिर दोबारा फोन आया कि बिल ज्यादा बन गया है आप दोबारा 2,500 रुपये डाल दो। उसने दोबारा 2,500 रुपये डाल दिए। घर आकर उसने अपनी पत्नी को कहा कि निर्मला से 5,000 रुपये ले आना। उसकी पत्नी शारदा देवी ने कहा कि उसे रुपये की कोई जरूरत नहीं है। फिर हमने निर्मला से बात की तो उसने कहा कि मैंने कोई पैसे नहीं मांगे। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला।
विज्ञापन
अगले दिन 17 नवंबर को सुबह 9 बजे उसी नंबर से फोन आया कि 5,000 रुपये की और जरूरत है। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। जिस नंबर के जरिए फ्रॉड हुआ, उसका पता किया तो वह सिरसा शहर के प्रेम नगर निवासी गौरव का निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।