{"_id":"674ca7f816fa85707c00b053","slug":"nine-gamblers-arrested-from-chaubare-in-shiv-chowk-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125823-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिव चौक में चौबारे से नौ जुआरियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिव चौक में चौबारे से नौ जुआरियों को पकड़ा
विज्ञापन
शिव चौक में पुलिस की कार्रवाई के दौरान रोड पर मौजूद लोगों की भीड़।
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक इलाके के एक चौबारे पर देर शाम के समय पुलिस टीम छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते नौ आरोपियों को काबू किया है। जुआरियों के पास से 12,100 रुपये की राशि बरामद की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान लोगों का जामवड़ा लग गया और शिव चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद एवीटी स्टाफ की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर शिव चौक इलाके में बने एक घर में रेड की गई। यहां पर नौ लोग जुआ खेल रहे थे। आरोपियों ने कमरा किराये पर लिया हुआ था। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक घर में छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान काफी देर तक लगा जाम : शहर के बीघड़ चौक से जवाहर चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर छापेमार कार्रवाई के दौरान काफी जाम लगा रहा। पुलिस की गाड़ियों को देख शिव चौक व उसके आसपास के लोग रोड पर अपने वाहन लेकर खड़े हो गए। जिस कारण जाम लग गया। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान रोड पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।