{"_id":"6a907072e0f49c8873011468","slug":"nine-acres-of-panchayat-land-were-freed-from-a-20-year-old-encroachment-and-saplings-were-planted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160034-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नौ एकड़ पंचायती जमीन 20 साल पुराने कब्जे से मुक्त करा रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नौ एकड़ पंचायती जमीन 20 साल पुराने कब्जे से मुक्त करा रोपे पौधे
Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
भूना।दहमान में पंचायत की 9 एकड़ जमीन कब्जामुक्त होने के बाद वन विभाग की टीम ने 4 एकड़ क्षेत्र म
भूना। ग्राम पंचायत दहमान की करीब नौ एकड़ जमीन को 20 साल पुराने कब्जे से मुक्त करवाकर वीरवार को पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया। जमीन पर बाबा जोतनाथ सहित छह लोगों का कब्जा था। कब्जा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश्वर दास की देखरेख में पंचायत विभाग के पटवारी पुनीत सिहाग, ग्राम सचिव जगन कुमार मेडल और सरपंच गीता देवी यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक कार्रवाई से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने कब्जाधारियों से जमीन खाली करने को कहा।
इस पर सभी ने सर्वसम्मति से जमीन पंचायत को सौंप दी। कब्जाधारी वर्षों से जमीन पर कृषि उत्पादन ले रहे थे। जमीन पंचायत के कब्जे में आने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने करीब चार एकड़ जमीन में पौधे लगाए। इससे पंचायत की जमीन को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत की जमीन लंबे समय से कब्जे में होने के कारण इसका लाभ पंचायत को नहीं मिल रहा था। अब जमीन वापस मिलने से पंचायत की संपत्ति बढ़ी है। ग्रामीणों ने जमीन मुक्त करवाने और पौधरोपण को सकारात्मक कदम बताया।