फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Night temperature increases by 4 degrees Celsius, day temperature normal

Fatehabad News: रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, दिन का तापमान सामान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Night temperature increases by 4 degrees Celsius, day temperature normal
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। फतेहाबाद में शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य रहा है। सरसों की अगेती फसल पकने के बाद भट्टूकलां क्षेत्र में सरसों की कटाई का कार्य भी आरंभ हो गया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में अब दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। शुक्रवार को दोपहर तक आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन इसके बाद तीखी धूप निकल पड़ी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। हालांकि 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, 3 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा और बादलवाही के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

हालांकि चल रही तेज हवाओं को देखकर किसान भी थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। दौलतपुर के किसान हरि सिंह, रजाबाद के राकेश कुमार, बोसवाल के किसान भीम सिंह ने बताया कि अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को फायदा होगा, लेकिन अगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो गेहूं व सरसों दोनों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगर बारिश होती है तो गेहूं व सरसों दोनों की बंपर पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

किसानों ने शुरू की सरसों की कटाई
भट्टूकलां क्षेत्र में सरसों की फसल पकने पर अब किसानों ने सरसों की अगेती फसल की कटाई शुरू कर दी है। सरसाें की अगेती फसल पककर तैयार है और किसान अब इसकी कटाई में जुट गए हैं।


-----
फतेहाबाद में एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 2 मार्च से 3 मार्च के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 4 मार्च से मौसम खुश्क रहेगा।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed