फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NIA raids the house of the accused of providing Bolero to Sidhu Moosewala's murderers

Fatehabad News: एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों को बोलेरो उपलब्ध कराने के आरोपी के घर दबिश दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
NIA raids the house of the accused of providing Bolero to Sidhu Moosewala's murderers
फतेहाबाद। एनआईए की टीम ने वीरवार की सुबह करीब पांच बजे सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों को बोलेरो उपलब्ध कराने के आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्नोई के घर पर दबिश दी। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान पवन के भाई सोनू के मोबाइल की भी जांच की। एनआईए टीम तहकीकात करने के बाद सुबह 6.30 बजे लौट गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब में मई 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। जांच के बाद पता चला था कि भिरड़ाना निवासी पवन ने हत्या के आरोपियों को बोलेरो उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने पवन बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पवन बिश्नोई फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस की मानें तो हत्या आरोपियों को बोलेरो पवन ने राजस्थान से मंगवा कर दी थी। पवन का सहयोगी नसीब खान बोलेरो लेकर आया था। आरोपियों को हांसपुर रोड पर बोलेरो उपलब्ध करवाई गई थी। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिस दौरान गाड़ी उपलब्ध करवाई गई थी। पवन की पंजाब में रिश्तेदारी भी है।
विज्ञापन

पवन के भाई सोनू से की पूछताछ

टीम ने घर पर दबिश दी तो इस दौरान सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया और पवन के भाई सोनू से पूछताछ की। पूछताछ में टीम ने कई जानकारियां जुटाई। यह भी पूछा कि घर पर कौन आता-जाता है और परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। सूत्रों के मुताबिक टीम में करीब पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

एनआईए के गांव भिरड़ाना में आने से संबंधित हमारे पास कोई सूचना नहीं है। न ही सदर थाने में किसी तरह की एंट्री हुई है।
-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed