फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM recruitment cancelled, now guidelines will be issued afresh

Fatehabad News: एनएचएम की भर्ती रद्द, अब नए सिरे से जारी होगी गाइडलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
NHM recruitment cancelled, now guidelines will be issued afresh
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय ने आखिरकार 15 दिनों बाद एनएचएम के अलग-अलग पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। अब सिविल सर्जन कार्यालय एनएचएम के पदों पर नए सिरे से नई गाइडलाइन से भर्ती करेगा। वीरवार को इसको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन मांग गए है हालांकि जिन्होंने पहले आवेदन किए थे। उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

भर्ती रद्द होने से लिखित और कंप्यूटर परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को झटका लगा है। सिविल सर्जन कार्यालय अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर लिखित और कम्प्यूटर परीक्षा ले चुका था और मेरिट सूची जारी करनी थी। लेकिन इससे पहले एनएचएम ने भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी थी। यहां तक डीपीएम पद के लिए चार उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, लेकिन इसे अगले दिन ही रदद कर दिया गया था। हालांकि एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जो भर्ती प्रक्रिया थी वह चल रही है। एक या दो दिन में मेरिट सूची विभाग जारी कर सकता है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन कार्यालय ने मांगा था मार्गदर्शन एनएचएम भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन आने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था। लेकिन पुरानी गाइडलाइन से भर्ती को लेकर अनुमति नहीं मिली। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय नई गाइडलाइन से भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होनी है भर्ती
स्वास्थ्य विभाग एनएचएम के तहत डॉक्टरों के 6 अलग-अलग पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके अलावा डीपीएम, डीपीसी, डीसीपीएच, डीईआईसी मैनेजर, जिला क्वालिटी मैनेजर, वित्तीय सह परामर्श, माइक्रोबायलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानी, ऑडियोलॉजिस्ट, जिला डाटा मैनेजर, प्रबंधक सहायक, मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता, सैनेटरी इंस्पेक्टर आदि पदों पर भर्ती होनी है।

कोट
एनएचएम की तरफ से नई गाइडलाइन आई है, उसके मुताबिक भर्ती की जाएगी। इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है। एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जो भर्ती है, उसका परिणाम जल्द जारी होगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed