फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM employees on strike from 24

Fatehabad News: प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 24 से हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बाधित

Tue, 16 Jul 2024 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jul 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
NHM employees on strike from 24
फतेहाबाद। चिकित्सकों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 24 जुलाई से 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। तीनों दिन एनएचएम कर्मचारी अपनी सेवाएं ठप रखकर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि 24 जून को पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट किया। दो जुलाई को सिविल सर्जन को मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के नाम व 5 से 12 जुलाई तक सभी भाजपा के जिला अध्यक्षों व एमएलए को ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

उस समय सरकार को यह चेताया गया था कि अगर 14 जुलाई तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। अब संघ ने सरकार को 23 जुलाई तक की चेतावनी दी है। अगर सरकार 23 जुलाई तक मांगों को पूरा नहीं करती है तो 24 जुलाई से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन शर्मा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी के बावजूद सातवें पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जा रहा और जान-बूझकर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का दो महीने से सेलरी का बजट जान-बूझकर रोका गया है। कर्मचारी वर्ग जब अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास जाता है तो वेतन को एकमुश्त करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed