फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New health centers locked, neither doctors nor staff members recruited

Fatehabad News: नए स्वास्थ्य केंद्रों पर लटका ताला, न डॉक्टर भर्ती हुए न स्टाफ सदस्य

Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
New health centers locked, neither doctors nor staff members recruited
फतेहाबाद के स्वामी नगर में अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लगा ताला।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की कॉलोनियों में भी प्राइमरी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वामी नगर, नहर कॉलोनी व ठाकर बस्ती में तीन अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किए गए। मगर तीनों ही सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने ताला लगा रखा है। बंद बिल्डिंग का स्वास्थ्य विभाग किराया भी दे रहा है। इन सेंटरों के लिए न डॉक्टर और न ही स्टाफ की भर्ती हो पाई है। यही कारण है कि अब तक अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सेंटरों पर मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू मेल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। डॉक्टरों को छोड़ अन्य स्टाफ की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत होनी है, जो कि अब तक नहीं हुई है। जहां डॉक्टर भर्ती हुए हैं, वहां अन्य स्टाफ न होने से काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


केस एक : स्वामी नगर
शहर में शामिल हुई नई कॉलोनी स्वामी नगर में लंबे समय से हेल्थ सेंटर खोले जाने की मांग थी। स्वास्थ्य विभाग ने यहां के प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर शुरू किया। यहां डॉक्टर की भर्ती हो चुकी है लेकिन अन्य स्टाफ नहीं है। इसके चलते इस सेंटर पर ताला लटका हुआ है। यहां से नागरिक अस्पताल करीब तीन किलोमीटर है ऐसे में लोगों को प्राइमरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो : नहर कॉलोनी
स्वास्थ्य विभाग ने भट्टू रोड पर अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर शुरू करना था। इसके लिए नहर कॉलोनी की लोकेशन ली गई। यहां संकरी गली में अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किया गया। यहां डॉक्टर और स्टाफ की भर्ती न होने से ताला लटका हुआ है। अहम बात यह है कि आसपास के लोगों को इस सेंटर की जानकारी भी नहीं है।

केस तीन : ठाकर बस्ती
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ठाकर बस्ती में अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किया है। यहां पर डॉक्टर की अनुबंध आधार पर भर्ती की थी। डॉक्टर की दूसरे अस्पताल में सेवाएं ली जा रही थी। लेकिन एक विवाद के चलते डॉक्टर ने नौकरी छोड़ दी। ये सेंटर भी डॉक्टर और स्टाफ की वजह से शुरू नहीं हो पाया है।

4 केंद्रों पर नहीं है सीएचओ
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सेंटरों को अपग्रेड करके हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जा चुका है। यहां पर सीएचओ भर्ती किए गए हैं। जिले के 4 केंद्रों पर सीएचओ के पद खाली है। उप सिविल सर्जन डॉ.हमेश बंसल का कहना है कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मुख्यालय से ही होनी है।


शहर में तीन अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर शुरू किए जा चुके हैं। डॉक्टर की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। कुछ स्टाफ हरियाणा कौशल रोजगार निगम से भर्ती होना है। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से ये सेंटर शुरू हो जाएंगे। हालांकि टीकाकरण व अन्य कैंप के लिए सेंटर खोले जा रहे हैं।
- डॉ.अनामिका बिश्नोई, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed