फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New happy cards of 21,071 beneficiaries reached Fatehabad and Tohana bus stand premises.

Fatehabad News: फतेहाबाद व टोहाना बस स्टैंड परिसर में पहुंचे 21,071 लाभार्थियों के नए हैप्पी कार्ड

Thu, 24 Oct 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
New happy cards of 21,071 beneficiaries reached Fatehabad and Tohana bus stand premises.
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी।
फतेहाबाद। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत जिले में 21 हजार नए लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड परिसर में पहुंच गए हैं। हैप्पी कार्ड पहुंचने के साथ ही लाभार्थियों के पास हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने वाला ओटीपी भेज दिया है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से 21 हजार नए हैप्पी कार्ड बनाकर फतेहाबाद व टोहाना बस डिपो में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार हरियाणा में एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक वर्ष में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह कार्ड परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान परिचालक को हैप्पी कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकता है। एक हजार किमी. की यात्रा पूरी होने के बाद लाभार्थी को टिकट लेना होगा। इसके अलावा हैप्पी कार्ड को रिचार्ज कराकर भी रोडवेज बसों में सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

----------
21071 हैप्पी कार्ड पहुंचे बस स्टैंड परिसर
- फतेहाबाद व टोहाना बस स्टैंड परिसर में वीरवार को सुबह नए 21071 लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं। फतेहाबाद बस डिपो में 13,573 व टोहाना बस डिपो में 7,498 ने लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड पहुंच चुके हैं। रोडवेज के पास अब तक 1,42,097 हैप्पी कार्ड आ चुके हैं। रोडवेज के द्वारा जिले के 98,720 हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। रोडवेज के पास 43 हजार से अधिक कार्ड वितरण के लिए पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोन कर दी जा रही है सूचना
- हैप्पी कार्ड के जल्द से जल्द वितरण के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी उन सभी लाभार्थियों को फोन कर रहे है, जिनके हैप्पी कार्ड परिसर में आ चुके है। आचार संहिता के कारण लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड दो महीने से रुके हुए थे, जो अब आ चुके है। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि हैप्पी कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थी को प्रत्येक कार्ड के 50 रुपये देने होंगे।

-----------
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से 21071 नए हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं। पात्र लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वे बस डिपो के कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हैप्पी कार्ड से पात्र लाभार्थी रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। ये हैप्पी कार्ड 15 अगस्त तक आवेदन करने वाले लाभार्थियों के आए हैं। जिन्होंने 15 अगस्त के बाद हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया उनके कार्ड भी जल्द आ जाएंगे।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed