फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New Gupta Colony residents demand stop construction of beer bar

Fatehabad News: न्यू गुप्ता कॉलोनीवासियों की मांग, बीयर बार निर्माण रोकें

Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
New Gupta Colony residents demand stop construction of beer bar
टोहाना। रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन न्यू गुप्ता कॉलोनी की बैठक प्रधान पवन गिरधर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कॉलोनी की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बादहाल ही में जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को सौंपे गए बीयर बार न बनाने देने की मांग पत्र पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


प्रधान पवन गिरधर ने बताया कि कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर एक कैफे एंड रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। रेस्टोरेंट के संचालक ने आबकारी एवं कराधान विभाग में बीयर बार (एल-4 एल-5) का लाइसेंस आवेदन किया है और इसे बीयर बार में बदलने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलोनी में कोचिंग सेंटर, आईलेट्स सेंटर, जिम और अस्पताल भी हैं। यहां पर विद्यार्थियों, महिलाओं और आमजन का आवागमन लगातार रहता है। यदि रेस्टोरेंट को बीयर बार का लाइसेंस मिल गया तो कॉलोनीवासियों और शहर के विद्यार्थियों को गंभीर परेशानी हो सकती है और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि नगर परिषद के पास नक्शे के अनुसार प्लॉट नंबर 146 और 147 रिहायशी निर्माण के लिए स्वीकृत हैं, जबकि इन पर कॉमर्शियल निर्माण किया जा रहा है, जो कि नियमों के खिलाफ है। बैठक के बाद जिला उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त से मांग की कि उक्त सभी गंभीर मामलों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रधान पवन गिरधर, विक्रम प्रभाकर, सुरेंद्र कुमार, अशोक भाटिया, मनीष गोयल, सुधीर शर्मा, योगेश शर्मा सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed