फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New bus service for Chandigarh started in the afternoon

Fatehabad News: फतेहाबाद से दोपहर के समय चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू

Mon, 27 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
New bus service for Chandigarh started in the afternoon
दोपहर के समय फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाती सीटीयू की बस।
फतेहाबाद। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने बीते दिनों से चंडीगढ़-सिरसा रूट पर नई बस सेवा शुरू की है। इस बस के संचालन से जिले के नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा। यह बस रोजाना चंडीगढ़ से चलकर वाया फतेहाबाद होते हुए सिरसा जाएगी। जिसके बाद वह दोपहर 12 बजे सिरसा से फतेहाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बस फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां पर 10 मिनट ठहराव के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। जिससे दोपहर के समय चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की ओर से शुरू की गई बस फतेहाबाद से भूना, उकलाना, नरवाना, कैथल हाेते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद बस अड्डा इंचार्ज सुभाष ने बताया कि इस बस के चलने से काफी संख्या में फतेहाबाद से वाया नरवाना होते हुए चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। वैसे तो फतेहाबाद से सीधे चंडीगढ़ रूट पर काफी बसें हैं, लेकिन दोपहर के समय चंडीगढ़ के लिए बसों की संख्या कम हो जाती है। इस बस के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह रहेगी बस की समय सारिणी
चंडीगढ़ 05:10 (चलने का समय)
सिरसा पहुंचने का समय सुबह 10 बजकर 15 मिनट
सिरसा से फतेहाबाद से चलने का समय 12 बजे
फतेहाबाद से चंडीगढ़ चलने का समय 1 बजे
चंडीगढ़ पहुंचने का समय शाम 5 बजकर 15 मिनट

सीटीयू की ओर से दोपहर के समय एक बस चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई है। जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। ये बस फतेहाबाद ये दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
– सुभाष, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed