{"_id":"6aad6edefaefbb8c0805268d","slug":"encroachment-removal-drive-to-begin-in-markets-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161407-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाजारों में आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाजारों में आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद अधिकारी चेतावनी देते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर अब नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस सख्ती करेंगे। शनिवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।
अभियान से पहले ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह, नगर परिषद एसआई महेश कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के रोहताश कुमार ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात बाधित न किया जाए। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
शहर के हंस मार्केट, जवाहर चौक और चार मरला कॉलोनी में अतिक्रमण की समस्या अधिक है। करीब 50 दिन से अभियान नहीं चलने से कई जगह दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने सड़क तक सामान फैला रखा है।
विज्ञापन
हंस मार्केट में शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क किनारे बड़ी संख्या में रेहड़ियां लगने से दुपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। भीड़ बढ़ने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। पैदल राहगीरों के लिए भी जगह कम पड़ जाती है।
ट्रैफिक थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास रहेगा।