फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nephew lost his way at his aunt's house, ERV took him home

Fatehabad News: बुआ के घर आया भतीजा रास्ता भटका, ईआरवी ने पहुंचाया घर

Sun, 18 Jan 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nephew lost his way at his aunt's house, ERV took him home
फतेहाबाद में बरामद किया गया बालक
फतेहाबाद। पुलिस की ईआरवी टीम ने रास्ता भटककर अकेले घूम रहे एक दस वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। धागंड क्षेत्र के पास बच्चे को अकेला घूमते देख एक कॉलर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर ईआरवी 218 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बालक को संरक्षण में लिया।
विज्ञापन

टीम ने बच्चे को शांत करते हुए उसके साथ बातचीत कर पहचान तथा परिजनों की जानकारी जुटाई। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह हिसार का निवासी है और फतेहाबाद के काठ मंडी क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। किसी कारणवश वह रास्ता भटक गया। इसके बाद पुलिस ने फोन कर बच्चे के परिजनों और उसकी बुआ राधिका से संपर्क किया।
विज्ञापन

सभी जानकारियों की पुष्टि होने के बाद बालक को पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता, कुशल कार्य और सहयोग भावना के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed