{"_id":"669d56ddcef71f25780d0e94","slug":"nephew-and-nephew-together-stole-the-phone-transferred-one-lakh-rupees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119757-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भांजा-भतीजा ने मिलकर चुराया फोन, ट्रांसफर किए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भांजा-भतीजा ने मिलकर चुराया फोन, ट्रांसफर किए एक लाख रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां खुर्द में घर से मोबाइल चुराकर एक लाख रुपये खाते से ट्रांसफर करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है शिकायतकर्ता के भांजा और भतीजा ने मिलकर मोबाइल चुराया था और फिर खाते से राशि ट्रांसफर की गई। जिस खाते में राशि ट्रांसफर की गई उस बैंक खाते को दो हजार रुपये में खरीदा गया था।
पुलिस मोबाइल चुराने के आरोपी फाजिल्का जिले के गांव बकैनवाला निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू और खाता बेचने के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले गांव हिजरावां निवासी सुनील को काबू कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक जसवंत सिंह उर्फ जस्सू शिकायतकर्ता का भांजा और सुनील भतीजा है। दोनों को जानकारी थी कि हिजरावां खुर्द निवासी रमेश के खाते में राशि है और मोबाइल पासवर्ड की भी जानकारी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर मोबाइल चोरी किया था और फिर खाते से एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।
सुनील के साथी ने मिलवाया था राजकुमार से
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी है। सुनील के साथी ने राजकुमार से मिलवाया था। राजकुमार ने दो हजार रुपये में अपना बैंक खाता बेच दिया था और एटीएम कार्ड और कॉपी दे दी थी। खाते में राशि आने के बाद आपस में बांटी जानी थी। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रिज करवा दिया है।
विज्ञापन
ये था मामला
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने एक जुलाई को चिनाई मिस्त्री गांव हिजरावां खुर्द निवासी रमेश सिंह की शिकायत पर चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। अपनी शिकायत में रमेश ने कहा था कि रात को कोई व्यक्ति उसके घर से उसका फोन चोरी कर ले गए। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और उसमें यह मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। उसके मोबाइल फोन में ही उसके सभी कागजात के फोटो भी थे। उसने आरोप लगाया था कि ठग ने उसके मोबाइल फोन में से छेढ़खानी करते हुए ओटीपी का पता लगाकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांजेक्शन करके हड़प लिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सोहन सिंह की टीम ने सुराग जुटाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।