{"_id":"67bf51ff953aa4c3390c98cd","slug":"need-to-make-children-aware-about-no-touch-anil-lather-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129916-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नो टच के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता : अनिल लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नो टच के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता : अनिल लाठर
विज्ञापन
फतेहाबाद में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, खारा खेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करते
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंचकूला के सदस्य अनिल कुमार लाठर ने रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, खारा खेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के संरक्षण और अन्य पहलुओं पर बोलते हुए कहा कि आज के बच्चे आने वाले समय में देश का भविष्य और कर्णधार है।
इसलिए सभी बच्चों को शिक्षा व अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बच्चों को नो टच के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने बाल श्रम मुक्त भारत, बाल विवाह मुक्त भारत आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए किशोर न्याय अधिनियम व पॉस्को अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार का होना भी अति आवश्यक है।
स्कूल के वातावरण को देखकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस माहौल में आकर काफी अच्छा महसूस हुआ। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगोली, जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस हेल्पलाइन को दर्शाता चित्र बनाया गया। उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों को भी अपडेट करने बारे अधिकारियों व स्कूल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर एडवोकेट बृजेश सेवदा, स्कूल चेयरपर्सन डॉ. ज्योतसना, विनोद कुमार, डॉ. डीवी नेहरा, सुभाष, तरुण गैरा आदि मौजूद रहे।