फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nap removed encroachment in goose market, challan of 11 thousand will be cut from today

नप ने हंस मार्केट में हटाया अतिक्रमण, आज से कटेगा 11 हजार का चालान

Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nap removed encroachment in goose market, challan of 11 thousand will be cut from today
हंस मार्केट से अतिक्रमण हटाती नगर परिषद की टीम। - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद अधिकारी ट्रैफिक पुलिस को साथ लेकर मंगलवार शाम को हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। टीम ने अग्रवाल धर्मशाला और बस स्टैंड के पास से दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया और सामान को कब्जे में ले लिया। दुकानदार पांच मिनट का समय मांगते रहे लेकिन नप अधिकारियों ने नहीं दिया और सामान को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बता दें कि टीम जब फव्वारा चौक से हंस मार्केट में प्रवेश किया तो दुकानदार इकट्ठे हो गए और एक दिन का समय मांगा। नप अधिकारियों के साथ दुकानदारों की कई देर तक नोंकझोंक हुई। नप अधिकारियों ने एक दिन का समय देते हुए बुधवार से दुकान के आगे सामान या रेहड़ी लगी मिलने पर 5100 से 11 हजार रुपये तक चालान काटने की चेतावनी दी। ट्रैफिक पुलिस टीम ने भी सेंट्रल पार्किंग में वाहन मिलने पर जब्त करने की चेतावनी दे दी और कहा कि अपने वाहन मल्टीपर्पज पार्किंग में खड़ा करें। अगर सड़क पर खड़ा मिला तो जब्त कर लिया जाएगा। जिसपर नप और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के फैसले पर दुकानदार सहमत हो गए।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हंस मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, ईओ अरविंद बाल्याण पहली बार खुद सफाई शाखा के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा को टीम के साथ लेकर पहुंचे। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे। टीम ने जैसे हंस मार्केट में प्रवेश किया तो दुकानदार इकट्ठे हो गए। दुकानदारों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया जाए। इसके अलावा वाहन दुकानों के आगे खड़े करवाए जाए। दुकानदारों ने कहा कि कुछ दुकानदार रुपये लेकर रेहड़ियां लगवाते है इसके चलते जाम लगता है। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बुधवार से अगर किसी भी दुकान के आगे सामान मिलता है रेहड़ी लगी मिलती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और चालान होगा। ट्रैफिक थाना के एसएचओ सुभाष चंद्र ने कहा कि सेंट्रल पार्किंग नहीं लगेगी। अगर कोई वाहन मिलता है तो उसे क्रेन से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर के लिए जगह नहीं ढूंढ पाई नप
हंस मार्केट में सुबह से ही सब्जी व फल की रेहड़ियां लगनी शुरू हो जाती है। बीच में वाहन खड़े होने और साइडों में रेहड़ी लगने पर आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। स्ट्रीट वेंडर के लिए नप पिछले दो साल से व्यवस्था नहीं कर पाया है। सर्वे होने के बाद भी जगह नहीं ढूंढी गई है।

कोट
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अभियान चलाया गया है और दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे गए सामान को कब्जे में लिया गया है। हंस मार्केट में अतिक्रमण के कारण आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही थी। बुधवार से नप अतिक्रमण मिलने पर चालान काटेगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed