फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nanhedi defeated Jandli by 75 runs, Karn became the Man of the Series

Fatehabad News: नन्हेड़ी ने जांडली को 75 रन से हराया, कर्ण बने मैन ऑफ द सीरीज

Wed, 13 May 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Nanhedi defeated Jandli by 75 runs, Karn became the Man of the Series
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। 
कुलां। गांव नन्हेड़ी में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण लैदर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नन्हेड़ी और जांडली की टीमों के बीच खेला गया। नन्हेड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में जांडली की टीम 59 रन पर ही आउट हो गई जिससे नन्हेड़ी की टीम ने 75 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्ण शर्मा को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। प्रवीण बांगड़ (पिरथला) को सर्वाधिक रन बनाने के लिए बेस्ट बल्लेबाज, शलम खान (नन्हेड़ी) को बेस्ट गेंदबाज, अजय जांडली को बेस्ट खिलाड़ी और करमू जांडली को बेस्ट विकेटकीपर चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में टोहाना के विधायक परमवीर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों का पुरस्कार वितरण किया। विजेता नन्हेड़ी टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता जांडली टीम को 31 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed