{"_id":"6217bd887cde38497426c8f5","slug":"naib-tehsildar-nominated-in-property-dispute-with-former-sdm-of-ratia-suspended-fatehabad-news-hsr6251606105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया के पूर्व एसडीएम के साथ प्रॉपर्टी विवाद में नामजद नायब तहसीलदार को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया के पूर्व एसडीएम के साथ प्रॉपर्टी विवाद में नामजद नायब तहसीलदार को किया निलंबित
विज्ञापन
रतिया। रतिया के पूर्व एसडीएम भारत भूषण कौशिक के साथ प्रॉपर्टी विवाद में नामजद नायब तहसीलदार भजनदास को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। वित्त आयुक्त पीके दास द्वारा निलंबन पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान नायब तहसीलदार का मुख्यालय करनाल स्थित आयुक्त कार्यालय होगा। वह करनाल के आयुक्त की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। निलंबन अवधि के दौरान भजन दास को नियमों के मुताबिक अलाउंस मिलते रहेंगे।
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने भी नायब तहसीलदार भजनदास के निलंबन की पुष्टि की है। वहीं, उपायुक्त के निर्देशों पर रतिया के मौजूदा एसडीएम सुभाष चंद्र ने पूर्व एसडीएम भारत भूषण कौशिक की चार्जशीट रिपोर्ट भी तैयार करके डीसी को सौंप दी है। हालांकि एसडीएम सुभाष चंद्र ने रिपोर्ट सौंपने की बात तो स्वीकार की लेकिन उन्होंने रिपोर्ट के बारे में बताने से इनकार कर दिया।
यह था मामला
गौरतलब है कि नवंबर माह में पंचकूला निवासी अमृतपाल और उसके बेटे विकास गोयल ने तत्कालीन उपायुक्त को शिकायत देकर बताया था कि फतेहाबाद रोड पर उनकी लक्ष्मी ऑयल एंड कॉटन फैक्टरी की पांच कनाल 16 मरले जमीन है। 8 जून 1993 को परिवार के लोगों में संपत्ति का बंटवारा हो गया। बंटवारे यह कॉटन फैक्टरी उनके हिस्से में आ गई। 29 अक्तूबर 2021 को यह जमीन खरीदी हुई दिखाई गई है। इस जमीन की रजिस्ट्री रतिया के एसडीएम भारत भूषण कौशिक की पत्नी सारिका व बर्खास्त पुलिसकर्मी बाला सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर के नाम दर्शाई गई। जमीन की फर्द में साफ लिखा है कि यहां गैरमुमकिन कारखाना है। अमृतपाल का आरोप था कि रजिस्ट्री करते समय इस भूमि का कोड बदल कर इसे कृषि भूमि दिखा दिया गया है। इस जगह की मार्केट वैल्यू भी ज्यादा है जबकि रजिस्ट्री कम में करवाई गई है। नगरपालिका से भी एनओसी नहीं ली गई। आरोप था कि रतिया के तत्कालीन एसडीएम भारत भूषण कौशिक ने पावर का गलत इस्तेमाल करके जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करवा ली। इस शिकायत के बाद हिसार विजिलेंस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। विजिलेंस ने जांच के बाद 25 दिसंबर 2021 को रतिया के तत्कालीन एसडीएम भारत भूषण कौशिक, उनकी पत्नी सारिका, रतिया के नायब तहसीलदार भजनदास, पटवारी मदनलाल, बर्खास्त पुलिसकर्मी बाला सिंह और उसकी पत्नी कर्मजीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में विजिलेंस ने एक आरोपी पटवारी मदनलाल को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपियों ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली।
विज्ञापन
कोट
प्रदेश सरकार द्वारा रतिया के नायब तहसीलदार भजनदास को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय करनाल आयुक्त कार्यालय रहेगा।
-प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद