फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: सरपंचों ने समैन में साढ़े पांच घंटे तक जाम रखा हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
NA
भट्टूकलां में सरपंच मांगों को लेकर धरना देते हुए।
फतेहाबाद। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ सरपंचों ने टोहाना और भट्टूकलां में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंचों ने गांव समैन में साढ़े पांच घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगाए रखा। वहीं नागपुर खंड के सरपंच कुछ देर के लिए तो सड़क पर आए, लेकिन पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम हटा दिया। रतिया में भी जाम का कार्यक्रम था, लेकिन बेअसर रहा। वहीं फतेहाबाद व जाखल खंड के सरपंचों ने ना तो जाम लगाया और न ही किसी प्रकार का विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव समैन के सरपंच एवं हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर गिल की अगुवाई में सरपंचों व ग्रामीणों ने गांव के बस-स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 148-बी पर सुबह सात जाम लगा दिया और दोपहर एक बजे तक जाम लगाए रखा। सरपंच रणबीर गिल ने बताया कि ई-टेंडरिंग को लेकर उनका आंदोलन लगातार जारी है। यह सिर्फ ई-टेंडरिंग की बात नहीं है, यह गांव-देहात बचाने की लड़ाई है। उनका यह विरोध लगातार जारी रहेगा। वह इस मुद्दे पर पंचायत मंत्री से कोई बात नहीं करेंगे। सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री से ही इस मामले में बातचीत कर सकते हैं। वहीं प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों को ललोदा के रास्ते टोहाना व हिसार के लिए निकाला।
विज्ञापन


भट्टू में चोपटा कैंची पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
भट्टूकलां में रविवार को सरपंचों ने खंड सरपंच एसोसिएशन भट्टूकलां के सरपंचों ने फतेहाबाद रोड पर चोपटा कैंची पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया, राजेश भिंचर, सुभाष मुंड, प्रहलादसिंह, बलवंत जाखड़, कामरेड़ विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्याध्यापक राजेंद्र माचरा, राकेश सहित अनेक सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान डीएसपी चंद्रपाल व थाना प्रभारी शादीराम ने फतेहाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को भट्टूकलां टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे की सड़क से होकर वाया मेहूवाला की ओर से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया खंड में सरपंचों ने नहीं लगाया जाम
रतिया खंड की सरपंच एसोसिएशन ने कहीं भी जाम नहीं लगाया, हालांकि सरपंच एसोसिएशन ने खंड पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरविंद सिहाग की अध्यक्षता में बैठक की थी। एसोसिएशन के प्रवक्ता दिनेश भारती ने बताया कि बैठक में रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते धरना प्रदर्शन करने का निर्णय टाल दिया गया, लेकिन प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ रोष जताया गया। वहीं नागपुर खंड के नागपुर गांव में थोड़े समय के लिए कुछ सरपंच ने रतिया सरदूलगढ़ रोड के ऊपर खड़े होकर रोष जाहिर किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर रोड के ऊपर से हटा दिया। सिटी थाना अध्यक्ष जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गश्त करती रही, लेकिन जाम कि कहीं से कोई सूचना नहीं मिली।

कोट
सरपंच यूनियन के जाम के आह्वान को देखते हुए पुलिस फोर्स की व्यवस्था की हुई थी और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कहीं भी जाम नहीं लगने दिया गया, दोपहर एक बजे तक रतिया सिटी थाना के किसी भी एरिया में जाम लगाने की कोई सूचना नहीं मिली।
-जगदीश चंद्र, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed