{"_id":"63d6af4bae8c3e1b0313fab5","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-42294-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तेज हवाएं चलने से बढ़ी ठिठुरन, लोग घरों में दुबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तेज हवाएं चलने से बढ़ी ठिठुरन, लोग घरों में दुबके
विज्ञापन
फतेहाबाद में आसमान में छाए बादल।
फतेहाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को फतेहाबाद में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। छुट्टी का दिन होने के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। बादलवाही व ठंडी हवाएं चलने के कारण पारा भी गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।
फतेहाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बिगड़ा हुआ है। ठंड में इजाफा होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। रविवार सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध गहराई रही और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड व सर्द हवाएं चलने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। हालांकि उम्मीद थी कि रविवार को जिले में बारिश होगी, लेकिन बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे और तेज सर्द हवाएं चलती रही। पश्चिमी विक्षोभ तीसरी बार आया है और इससे पहले आए दो पश्चिमी विक्षोभ से जिले में जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हुई थी। फतेहाबाद में जाखल व टोहाना में ही पांच एमएम बारिश हुई थी। किसानों को आसा थी कि रविवार को बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रविवार को बादल तो उमड़े लेकिन बरसे नहीं। फतेहाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
कोट
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 जनवरी तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 30 जनवरी को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के बादलवाही व तेज बारिश हो सकती है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।