{"_id":"640f678670413fb0cd015dc6","slug":"mustard-will-now-be-procured-in-fatehabad-grain-market-orders-issued-by-marketing-board-fatehabad-news-c-21-1-78358-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब फतेहाबाद अनाज मंडी में भी होगी सरसों की खरीद, मार्केटिंग बोर्ड ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब फतेहाबाद अनाज मंडी में भी होगी सरसों की खरीद, मार्केटिंग बोर्ड ने जारी किए आदेश
Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद अनाज मंडी में इस बार सरसों की फसल की भी खरीद हो सकेगी। हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड ने इस बार फतेहाबाद की अनाज मंडी में भी सरसों की फसल खरीदने के आदेश दिए हैं। बोर्ड के इस फैसले से किसानों को भी लाभ होगा और हैफेड उनकी फसल को एमएसपी रेट पर खरीदेगी। बता दें कि इन दिनों भट्टूकलां की मंडी में सरसों तो आ रही है, लेकिन किसानों को एमएसपी से काफी कम रेट मिल रहा है। ऐसे में फतेहाबाद अनाज मंडी सरसों की खरीद के लिए अधिकृत होने के बाद किसानों को पूरा लाभ होगा।
फतेहाबाद की अनाज मंडी को हर साल खरीफ के सीजन में धान, नरमा व कपास तथा रबी के सीजन में गेहूं की फसल खरीदने के लिए अधिकृत किया गया था। हालांकि प्राइवेट तौर पर कुछ किसान ग्वार, जौ व सरसों भी इस मंडी में लाते थे, लेकिन फतेहाबाद की अनाज मंडी सरसों की फसल की खरीद के लिए अधिकृत नहीं थी। सरसों की फसल के लिए केवल भूना व भट्टूकलां की अनाज मंडी ही अधिकृत की गई थी। फतेहाबाद आढ़ती एसोसिएशन ने फतेहाबाद की अनाज मंडी को सरसों की फसल की खरीद के लिए अधिकृत करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड को लेटर लिखा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने अब भूना व भट्टूकलां के बाद फतेहाबाद की अनाज मंडी को भी सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया है।
कम दाम मिलने से किसान हो रहे थे परेशान
फिलहाल सरसों की कटाई का समय चल रहा है और किसान अपनी सरसों की फसल को भट्टूकलां की मंडी में लेकर आ रहे हैं। सरकार ने इस बार सरसों की फसल का एमएसपी पिछले साल से 400 रुपये बढ़ाकर 5450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है, लेकिन सरकारी खरीद आरंभ न होने के कारण किसानों को अपनी सरसों 4200 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल में बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर हुई है सरसों की बिजाई
पिछले साल किसानों को सरसों के प्रति क्विंटल छह हजार से 6500 रुपये दाम मिले थे। इसी से उत्साहित होकर इस बार किसानों ने सरसों का रकबा बढ़ाया है। पिछले साल जहां 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों की बिजाई हुई थी, वहीं इस साल 25 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई हुई है। फतेहाबाद में भट्टूकलां, भूना व फतेहाबाद के गांवों में ही सरसों की बिजाई होती है।
हैफेड 15 मार्च से आरंभ करेगी खरीद
पहले सरकार की ओर से सरसों की खरीद के लिए 28 मार्च का समय दिया गया था, लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने अब 15 मार्च से ही सरसों की खरीद आरंभ करने का निर्णय लिया है। खरीद एजेंसी हैफेड 15 मार्च से सरसों की खरीद आरंभ करेगी।
आसपास के गांवों के किसानों को अपनी सरसों की फसल भट्टूकलां व भूना लेकर जानी पड़ती थी। जिस कारण उनको आर्थिक नुकसान होता था। आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मार्केटिंग बोर्ड को पत्र लिखकर फतेहाबाद मंडी को भी सरसों की खरीद के लिए अधिकृत करने की मांग की गई थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है और इसका लेटर भी जारी कर दिया है।
जगदीश भादू, प्रधान अनाजमंडी व्यापार मंडल फतेहाबाद।