{"_id":"6605b92af7a4a07e630b45e8","slug":"mustard-procurement-started-in-bhattu-farmers-wait-in-fatehabad-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-114811-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू में शुरू हुई सरसों की खरीद, फतेहाबाद में किसानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू में शुरू हुई सरसों की खरीद, फतेहाबाद में किसानों का इंतजार
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट़्टू कलां। आखिरकार जिले में वीरवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी खरीद 26 मार्च से शुरू करने के बाद तीसरे दिन भट्टू अनाज मंडी में हैफेड ने 82 क्विंटल सरसों खरीदी। हालांकि, अभी तक फतेहाबाद की अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। अधिकारी इसकी वजह किसानों द्वारा गेट पास नहीं कटवाने को मान रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के कारण सरसों की कढ़ाई नहीं हो सकी है। खराब मौसम के कारण कुछ किसानों ने सरसों की फसल भीगने के डर से मंडी में लेकर आना उचित नहीं समझा। बता दें कि जिले में सरसों की खरीद के साथ-साथ तीन दिनों बाद गेहूं की भी एमएसपी पर खरीद शुरू हो जाएगी। मगर इस समय फतेहाबाद की अनाज मंडी धान से अटी पड़ी है। पंजाब के किसान धान लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई किसान गेहूं की फसल को लेकर मंडी में पहुंचता है तो उसको फसल रखने में परेशानी होगी। वहीं अनाज मंडी में बने शेड पूरी तरह से धान की बोरियों और ढेरियों से अटे हुए हैं। अनाज मंडी के रास्तों पर भी धान का कचरा जमा हुआ पड़ा है।
चार किसानों की खरीदी 82 क्विंटल
मार्केटिंग सोसाइटी मैनेजर सुभाष ने बताया कि भट्टू अनाज मंडी में वीरवार को बिक्री के लिए चार किसानों की सरसों की फसल आई थी। किसान सुभाष, कुलदीप, संजय ढाबी कलां और हंसराज भट्टू कलां सरसों की फसल को लेकर पहुंचे। हैफेड ने 82 क्विंटल सरसों की खरीद कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
कोट
भट्टू मंडी में सरकारी खरीद शुरू हो गई है। किसान अपनी फसल सुखाकर व साफ सुथरी निकालकर अनाज मंडी में लाएं ताकि सरकारी रेट में बेचने में कोई दिक्कत न आएं। सूखी फसल लेकर आते ही फसल तुरंत सरकारी रेट पर बिक जाएगी।
महावीर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी भट्टू मंडी