फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder in rivalry

लड़की को पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर देने की रंजिश में भाई ने दोस्तों संग मिलकर की युवक की हत्या

Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Murder in rivalry
गांव अयाल्की में रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक संजय उर्फ भोकल की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक संजय ने करीब सात माह पहले पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर लड़की को दिया था। इसी रंजिश के चलते लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जगदीप की शिकायत पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मृतक संजय के चचेरे भाई जगदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात को संजय और रतिया निवासी हरदीप के साथ गिरुद्वारा के पास बैठे थे। इस दौरान संजय के दोस्त गांव अयाल्की निवासी राहुल उर्फ विकास के घर के बाहर दो मोटरसाइकिलों पर युवक आकर रुके। आरोपी आकाश ने राहुल उर्फ विकास को बाहर बुलाया और मारपीट करने लगे। झगड़े का पता चलने पर संजय उर्फ भोकल अपने दोस्त विकास को बचाने के लिए पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने संजय के पेट में चाकू मार दिया और हथियारों से पीटा और नाले में फेंककर भाग गए। गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में रंजिश का कारण बताया कि संजय ने करीब सात माह पहले आरोपी अमन की बहन को मोबाइल नंबर की पर्ची लिखकर दी थी। इसको लेकर अमन व उसके परिवार वालों ने विरोध किया था लेकिन बाद में भाईचारे में फैसला हो गया था। अब ये ही रंजिश रखते हुए आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव व दो अज्ञात लोगों ने हमला करके हत्या की है।
विज्ञापन

मजदूरी का काम करता था मृतक : जगदीप ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण इसी बात को लेकर रात को चर्चा कर रहे थे। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। हरदीप और संजय उसे अपने साथ गाड़ी पर रखने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान संजय को अपने दोस्त को पीटने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक की हत्या करने का आरोप है। मृतक के चचेरे भाई जगदीप की शिकायत पर आरोपी आकाश, अमन, शंकर, लव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed