फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder for Aan: The alleged husband of the girl left the village citing threat to her life

आन के लिए हत्या : युवती के कथित पति ने जान का खतरा बता छोड़ा गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Murder for Aan: The alleged husband of the girl left the village citing threat to her life
फतेहाबाद। जिले के धागड़ गांव में प्रेम विवाह करने वाली युवती की आन के लिए हत्या के मामले में उसके कथित पति ने जान का खतरा बताया है। वह गांव छोड़कर किसी गुप्त जगह पर चला गया है। अनूप का कहना है कि जो लोग अपनी लड़की को मार सकते हैं वह उस पर भी हमला कर सकते हैं। उसे पुलिस पर विश्वास नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनूप ने सुरक्षा नहीं मांगी है। युवती की मौत के मामले में जांच चल रही है। मामले में पुलिस ने अभी आरोपियों से भी पूछताछ शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
युवती की मौत कैसे हुई इसका राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। बता दें कि से धांगड़ गांव में पुलिस ने श्मशान घाट में देर रात जल रही चिता से युवती का शव निकाला था। युवती ने करीब 13 माह पहले गांव के ही युवक से कथित तौर पर अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी से नाराज परिजनों ने युवती की हत्या कर मंगलवार देर रात उसका दाह संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अधजले शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन

शिक्षा ने घर की थी शादी की बात, नहीं माने थे
शिक्षा के साथ प्रेम विवाह करने वाले अनूप का कहना है कि स्कूल पढ़ाई के दौरान ही उसके साथ मुलाकात हुई थी। शिक्षा ने गांव के बहुतकनीकी संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा किया था। इसके बाद उसकी हिसार नौकरी लग गई थी। शिक्षा ने उसके साथ शादी करने के लिए अपने परिजनों से बात की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाकर शव का दाह संस्कार करवा दिया गया था। मामले में अभी परिजनों से पूछताछ नहीं की है, परिवार अभी शोक में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कब तक आएगी, इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शिकायतकर्ता युवक ने अभी सुरक्षा नहीं मांगी है।
- जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed