फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipality's budget meeting today, has been canceled five times before

Fatehabad News: नगर पालिका की बजट बैठक आज, पांच बार पहले हो चुकी है रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Municipality's budget meeting today, has been canceled five times before
रतिया। प्रशासन द्वारा रतिया में नगर पालिका में बजट को लेकर बार-बार रद्द हो रही बैठकों के चलते प्रशासनिक सत्र पर कदम उठाने को मजबूर हो गया है। जिसके तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे छठी बार नगर पालिका पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम जगदीश चंद्र करेंगे हालांकि यह भी देखना होगा कि शुक्रवार को छठी बार होने वाली इस बैठक में भी पार्षद नगर पालिका के पार्षद को पास करेंगे या पूर्व की तरह बजट को अस्वीकार करेंगे। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि डीएमसी के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा बजट को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता एसडीएम करेंगे तथा बैठक में पार्षदों के अलावा, सांसद व विधायक को भी निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाली बजट मीटिंग से पहले पांच बार बजट बैठक पार्षदों द्वारा अस्वीकार कर दी गई है इससे पहले भी 7 अप्रैल को कोरम पुरा ना होने के चलते तथा 18 अप्रैल और 17 मई ,15 जून को तथा पांचवीं बार 3 जून को पार्षदों द्वारा बजट को अस्वीकार किए जाने के चलते नगरपालिका का बजट पास नहीं हो पाया है क्योंकि हर बार बैठकों में बैठक में वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा,पार्षद विजय,गौरव शर्मा, अजय गुप्ता,सतपाल,नीरू बाला,पिंकी, बीरपाल, जसविंद्र, सुमन रानी अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कूड़ा उठान वाले कर्मचारी आए दिन हड़ताल पर चले जाते है। बजट पास न होने के बावजूद नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन दिया जा रहा है। बार बार कहने के बावजूद भी पार्षदों की छोटी मोटी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा और नगरपालिका अधिकारियों से पार्षद द्वारा पिछले 3 सालों का आय-व्यय का ब्यौरा मांगा गया था वह पार्षदों को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके चलते पार्षदों में रोष है और इसी कारण उन्होंने बजट बैठक का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी बजट को पास नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed