फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council Tohana fined Rs 59 lakh

Fatehabad News: नगर परिषद टोहाना पर 59 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Tohana fined Rs 59 lakh
टोहाना। नगर परिषद के कचरा डालने के लिए मनियाना रोड पर बनाए गए डंपिंग प्वाइंट पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नगर परिषद को 59 लाख रुपये का जुर्माना गया है।
विज्ञापन

इस जुर्माने को कम करने को लेकर परिषद ने एनजीटी में अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने दो बार डंप साइट का निरीक्षण किया। जांच में कई खामियां मिली थी। पत्र के अनुसार 24 दिसंबर को फील्ड अधिकारी ने पहली बार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थल को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अन्तर्गत पालन नहीं पाया गया। इस दौरान एसडब्ल्यूएम नियम 2016 के नियम संख्या 15 का पालन नहीं किया गया। डंपिंग प्वाइंट पर बहुत सारी जैव मृदा और आरडीएफ डंप पाई गई। इनका उचित तरीके से निपटारा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंप साइट पर बहुत सारा ठोस कचरा डंप किया गया था, जिसे अलग नहीं किया गया था। कुछ ठोस कचरा लीगेसी कचरा साइट पर भी पाया गया। मिश्रित कचरे को अलग नहीं किया गया था। काफी सारा प्लास्टिक युक्त ठोस अपशिष्ट डंप साइट के भीतर खुले क्षेत्र में फेंका पाया गया जो आस-पास के क्षेत्र में परेशानी का कारण बना हुआ है।
जांच में पाया गया कि ठोस अपशिष्ट डंपिंग स्थल के आसपास कोई पौधरोपण नहीं किया गया। अधिकारियों से जब इस बारे में जवाब मांगा गया। 19 मार्च को फिर से डंप साइट का निरीक्षण किया गया। जहां नियमों की फिर से पालन नहीं मिला। इस पर टीम ने नगर परिषद टोहाना पर 59 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने 59 लाख रुपये जुर्माना लगाने का पत्र मिला है। जो कि एक लाख रुपये महीने के अनुसार है लेकिन इसे वर्ष 2020 से लगाया गया है जबकि ठेका मई 2022 से शुरू किया गया था। इस जुर्माने को लेकर पत्राचार किया जाएगा ताकि इसे ठीक किया जा सके।

-अंकित वशिष्ठ, एक्सईन नगर परिषद टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed