{"_id":"632213ea4c1a346a4c2a8ab8","slug":"municipal-council-team-removes-encroachments-in-city-shopkeepers-entangled-fatehabad-news-hsr641912647","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद टीम ने शहर में हटाया अतिक्रमण, उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद टीम ने शहर में हटाया अतिक्रमण, उलझे दुकानदार
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर विरोध कर रहे दुकानदारों को समझाते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार को पुलिस फोर्स साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नप टीम के साथ थाना रोड और हंस मार्केट में नोंकझोंक हुई और हाथापाई का प्रयास हुआ। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच टकराव होने से बचा लिया। नप टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानों के आगे रखे बेंच, रेहड़ियों और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार हंस मार्केट में नगर परिषद टीम के आते ही सब्जी और फल रेहड़ी संचालक इधर-उधर गलियों में चले गए। नप टीम के जाते ही पांच मिनट बाद हंस मार्केट में दोबारा रेहड़ियां लग गई। रेहड़ी संचालक और रेहड़ी यूनियन प्रधान बंटी शर्मा मौके पर पहुंचे और कहा कि यहां से किसी कीमत पर नहीं हटाएंगे और अगर जबरदस्ती की तो धरना दे दिया जाएगा। बता दें कि हंस मार्केट के दुकानदारों ने रेहड़ी संचालकों के खिलाफ शिकायत दी थी और हटाने की मांग की थी। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ और न ही नप जगह ढूंढ पाया। अब नगर परिषद ने दुकानदारों पर ही कार्रवाई कर दी। हालांकि रेहड़ी संचालक अभी भी हंस मार्केट से रेहड़ियां न हटाने पर अड़े हैं।
कहीं हाथ जोड़ते तो कहीं हाथापाई का प्रयास
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, एसआई महेश के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अभियान चलाया। टीम पहले सन्यास आश्रम रोड पर पहुंची, यहां दुकानों के आगे रखे बैंच और बोर्ड कब्जे में ले लिए। इसके बाद थाना रोड पर टीम पहुंची और यहां पर दुकानों के आगे रखे बोर्ड उठाने शुरू कर दिए। इसको लेकर दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया और आरोप लगाए कि जानबूझकर तंग किया जा रहा है। टीम इसके बाद हंस मार्केट में पहुंची। यहां पर नप टीम के आगे कई दुकानदारों ने हाथ जोड़े और समय मांगा। इसके अलावा कई दुकानदार बैंच उठाने पर विरोध करने लगे और हाथापाई का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों के बीच में आने से टकराव टल गया। इस दौरान नप के सफाई कर्मचारी भी आक्रोशित हो गए थे।
विज्ञापन
पार्किंग के आगे से नप टीम ने औपचारिकता
शहर के थाना रोड पर मल्टीपर्पस पार्किंग के बाहर करीब पांच से छह स्टॉल लगी थी। टीम को आता देख स्टॉल संचालकों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम जब मौके पर पहुंची तो औपचारिकता के लिए एक बैंच उठा लिया और चली गई।
30 फुट तक कब्जा, नहीं की कार्रवाई
बस स्टैंड के बाहर मिठाई की दुकानों पर टीम पहुंची तो यहां 25 से 30 फुट तक कब्जा मिला। लेकिन टीम ने यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की। सामान उठाने का प्रयास किया लेकिन फिर पीछे हट गई। जबकि 50 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी को कब्जे में ले लिया।
पुलिस और नप अधिकारी आपस में उलझे
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाए कि जिन बड़े दुकानदारों ने कब्जे कर रखे हैं, उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी भी पक्ष में आए और नप टीम के साथ उलझते रहे। पुलिस अधिकारियों ने भी नप अधिकारियों का कहा कि वह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं कर रहे हैं।

फतेहाबाद के हंस मार्केट में नप सीएसआई के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दुकानदार।- फोटो : Fatehabad