{"_id":"6675c3a7079af72c6a061907","slug":"municipal-council-removed-illegal-hoardings-on-tricolor-lights-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-118328-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद ने तिरंगा लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने का चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद ने तिरंगा लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने का चलाया अभियान
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में तिरंगा लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुबह से ही अवैध होर्डिंग हटाने शुरू किए।
गौरतलब है कि इसको लेकर अमर उजाला ने 20 जून की अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। शहर के मुख्य मार्गों जीटी रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड और भूना रोड पर तिरंगा लाइटों के पोल पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स को हटवा दिया गया है। नगर परिषद कर्मचारियों ने होर्डिंग्स को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है। इन होर्डिंगों के कारण दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वाले सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को भी हिदायतें दी हैं। भविष्य में बिना अनुमति वाली जगह पर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
कोट
अवैध होर्डिंग हटवा दिए गए हैं। बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। भविष्य में अगर कोई बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाता है, तो उन होर्डिंग्स को तुरंत हटाकर उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद