फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council launched a campaign to seize hoardings placed in front of shops

Fatehabad News: नगर परिषद ने अभियान चला दुकानों के आगे रखे होर्डिंग कब्जे में लिए

Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council launched a campaign to seize hoardings placed in front of shops
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर खंभे पर लगे होर्डिंग को उतारते हुए कर्मचारीसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन द्वारा बुधवार दोपहर को हिसार-सिरसा रोड पर अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे रखे होर्डिंग को कब्जे में ले लिया और इसके अलावा खंभों पर लगे होर्डिंग भी उतार कर कब्जे में ले लिए।
नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा ये कार्रवाई पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर की गई। गीता जयंती समारोह को लेकर बुधवार दोपहर को नगर यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती के चलते नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर यात्रा निकलने से पहले होर्डिंगों को कब्जे में ले लिया। खंभों से करीब 30 और दुकानों के आगे से 15 होर्डिंग कब्जे में लिए गए। नगर परिषद के एसआई महेश कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग लगाने पर लग चुकी है फटकार

शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को पिछले दिनों फटकार लग चुकी है। नगर निकाय के संयुक्त निदेशक कंवरपाल ने निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगहों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगे मिले थे। नगर परिषद प्रशासन द्वारा करीब एक सप्ताह पहले 13 लोगों के खिलाफ बिना अनुमति होर्डिंग लगवाने को लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग के पास शिकायत भेजी जा चुकी है। अब पुलिस विभाग की तरफ से संबंधित को नोटिस भेजे जा रहे है। नगर परिषद एसआई महेश का कहना है कि पांच लोग नोटिस के बाद जुर्माना भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed