फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees remained on hunger strike for the second day, accusing the government of negligence

Fatehabad News: दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे नगर परिषद कर्मचारी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 01:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees remained on hunger strike for the second day, accusing the government of negligence
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स्वयं
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद कर्मचारियों के 11 कर्मचारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे। आंदोलन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की जबकि संचालन कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति ने किया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठने वालों में प्रधान नरेश राणा के अलावा अजय ढाका, कुलदीप, प्रताप, भूरा राम, अनिल, ऊषा, शकुंतला, रंजना, सुनीता, बर्जी शामिल रहे। कर्मचारियों ने मांग की कि ठेका प्रथा समाप्त करके सभी कर्मचारियों को पालिका रोल पर लिया जाए। पालिका निगम परिषद के रोल पर लिए कर्मचारियों को डीयूएलबी के पत्थर को लागू करते हुए उनको पक्का किया जाए। नए पद सर्जित किए जाएं और कच्चे कर्मचारियों की ड्यूटी पर मृत्यु के प्रांत उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए। कच्चे कर्मचारियों की रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी व पेंशन दी जाए।
विज्ञापन


नरेश राणा व वीरू रत्ति ने कहा कि 7 अगस्त 2024 को निकाय मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए संघ ने फिर से आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। पूर्व में सरकार ने ठेका प्रथा बंद करने की घोषणा की थी लेकिन पालिका, परिषद, निगमों में खुलेआम वर्क आउटसोर्स, डोर टू डोर, ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस व कचरा निस्तारण के नाम पर ठेकेदारों को मुनाफा पहुंचने के लिए ठेके छोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल ने भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम आउटसोर्स पार्ट 1 व पार्ट 2 के लगे कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखा दिया है, जिनकी संख्या प्रदेश में 1500 है। राजपाल मिताथल, जिला सचिव सुरजीत दुसाद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि नगरपालिका व सिंचाई विभाग व अन्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ द्वारा जींद में बड़ी कन्वेंशन की जा रही है। सरकार ने यदि अपने तुगलकी फरमान वापस नहीं लिए तो कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed