{"_id":"680934ca8e586a0ba70e35d4","slug":"municipal-council-employees-demonstrated-regarding-their-demands-said-they-will-not-be-afraid-of-threats-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132701-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले-धमकियों से नहीं डरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले-धमकियों से नहीं डरेंगे
Thu, 24 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के डीएमसी कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता।
फतेहाबाद। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिलेभर के नगर परिषद व नगर पालिका कर्मचारियों ने डीएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान ओम प्रकाश लोट ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर रोष प्रकट किया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, और अब जब कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं तो उन्हें ड्यूटी से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
ओम प्रकाश लोट ने बताया कि फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वर्ष 2014 के पत्रानुसार 400 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, हर माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान, निर्धारित कार्य घंटे तय करने, और हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर बहाल करने जैसी मांगों को लेकर यह आंदोलन किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, जिला सचिव विजय ढाका, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, मुख्य सलाहकार सत्यवान टांक, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल, फतेहाबाद कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति, टोहाना प्रधान रविन्द्र लोट, भुना सचिव सुनील कुमार, रतिया से गुरमीत सिंह, जाखल प्रधान धर्मा लोट, कर्मचारी नेता ओम प्रकाश चड्ढा, ब्लॉक सचिव इंद्र घासी, और सीटू नेता बेगराज सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों की आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए जिला नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में नगर आयुक्त ने मांग पत्र पर सहमति जताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।