फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council chief listened to the complaints of the people in Fatehabad

Fatehabad: शहर और हुडा सेक्टर के पार्कों को गोद लेने के लिए 12 संस्थाओं ने किया आवेदन

Tue, 22 Oct 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

श्मशान भूमि सुधार सभा ने तीन वर्ष के लिए सभी पार्कों को गोद लेने के लिए आवेदन किया है। नगर परिषद ने पार्कों को गोद देने के लिए एनजीओ और आरडब्ल्यूए से आवेदन मांगे हैं। दो माह के लिए नगर परिषद ने 20 कर्मचारी रख थे।

विज्ञापन
Municipal council chief listened to the complaints of the people in Fatehabad
बैठक लेते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद फतेहाबाद में मंगलवार को पहली बार नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची कार्यालय पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनी। इसके अलावा अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की। पार्कों को संस्थाओं को गोद देने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ईओ सुरेंद्र कुमार, पार्षद ज्योति मेहता, सुरेंद्र डिंगवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नगर परिषद ने पार्कों को गोद देने के लिए एनजीओ और आरडब्ल्यूए से आवेदन मांगे थे। अधिकारियों के अनुसार 23 पार्कों के लिए 12 संस्थाओं ने आवेदन किए हैं। वहीं श्मशान भूमि सुधार सभा ने तीन वर्ष के सभी पार्कों को गोद लेने के लिए आवेदन किया। नगर परिषद प्रधान ने मांग पत्र पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रधान ने कहा कि श्मशान भूमि सुधार सभा के पास संसाधन और कर्मचारी भी हैं।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जिन संस्थाओं ने जिस पार्क के लिए आवेदन किया है उसकी सूची तैयार की जा रही है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद संस्थाओं को अलॉट किए जाएंगे। नगर परिषद पार्क की देखरेख करने वाली संस्थाओं को चार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह के लिए रखे 20 कर्मचारी
नगर परिषद की तरफ से पार्कों को पिछले साल भी संस्थाओं को गोद दिया गया था। लेकिन 30 अप्रैल को कार्यकाल खत्म हो गया। जुलाई माह में पार्कों को संस्थाओं को गोद दिया गया। लेकिन दूसरे जिले की संस्थाओं को गोद देने से स्थानीय संस्थाओं ने विरोध कर दिया था। इसके चलते ठेका रद्द कर दिया गया। इसके बाद दो माह के लिए 20 कर्मचारी ठेके पर लगाए गए।


यूनियन पदाधिकारियों ने दिया मांग पत्र
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से हुडा सेक्टर के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की और डोर टू डोर कचरा उठान करवाने की मांग रखी। प्रधान ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि योजना बनाकर यहां से भी कचरे का उठान करवाया जाए। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर मिले। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर परिषद ने कुछ क्षेत्र में सफाई का ठेका दे दिया है लेकिन अभी तक कर्मचारी पूरे नहीं रखे गए हैं और न ही सफाई शुरू हुई है। प्रधान ने कहा कि इस संबंध में वह अधिकारियों से जानकारी लेंगे और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed