फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal commitee,land,fatehabad news

रतिया नपा की करोड़ों की जमीन से कब्जे छुड़वाने के लिए कंप्यूटराइज निशानदेही शुरू

Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,land,fatehabad news
नगर पालिका रतिया की करोड़ों रुपये की जमीन से अवैध कब्जे हटाने तथा खाली पड़ी जमीन पर तारबंदी करने के लिए बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल के निर्देशों पर तहसील कार्यालय व नगर पालिका अधिकारियों ने एमई सुमेर सिंह, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, कानूनगो गुरमेल सिंह, पटवारी मदन लाल की अगवाई में कंप्यूटराइज निशानदेही शुरू करवा दी है, जिससे अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है। निशानदेही के बाद विभाग द्वारा खाली पड़ी जमीन पर तारबंदी करवाई जाएगी। वहीं, किसी व्यक्ति द्वारा जमीन पर कब्जा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जमीन से कब्जा भी छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रतिया शहर के नए बस स्टेंड के पास नगर पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन खाली पड़ी है और एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा सकता है। साथ ही नगर पालिका की जमीन पर पहले भी फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन पर कब्जा किया जा चुका है, जिस पर एसडीएम ने नगर पालिका की पूरी जमीन की निशानदेही करवाने व जमीन पर तारबंदी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को नगर पालिका अधिकारी सुमेर सिंह, जेई संदीप कुमार, तहसील कार्यालय से कानूनगो गुरमेल सिंह, पटवारी मदनलाल के नेतृत्व में बालाजी कंपनी के कर्मचारियों ने कंप्यूटराइज निशानदेही शुरू कर दी। जैसे ही नगरपालिका कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड के पीछे निशानदेही शुरू करवाई वैसे ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और वह कार्रवाई देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि निशानदेही के दौरान जो खाली पड़ी जमीन पर नगर पालिका द्वारा कांटेदार तारबंदी की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों के पास नगर पालिका की जमीन पर कब्जा किया मिलता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन को नगरपालिका के कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed