फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Multipurpose parking contractor found taking twice the amount

दो गुना राशि लेता मिला मल्टीपर्पस पार्किंग का ठेकेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose parking contractor found taking twice the amount
फतेहाबाद नगर परिषद उप प्रधान पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए काटी गई पर्चिंयों की जांच करते हु - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद उप प्रधान सविता टुटेजा शुक्रवार दोपहर को पार्षद व प्रतिनिधियों को साथ लेकर रेहड़ी संचालकों को जगह देने के लिए फील्ड में उतरीं। पार्षद निलांशी शर्मा, राजकुमार सुभाष, प्रतिनिधि पंछी ठेकेदार, योगी हंसराज को लेकर जब उप प्रधान थाना रोड स्थित मल्टीपर्पस पार्किंग में पहुंचीं तो यहां पर ठेकेदार की मनमानी मिली। मल्टीपर्पस पार्किंग में वाहन खड़ा करने की फीस तय रेट से दो गुना वसूली जा रही थी, इसके अलावा पार्किंग के अंदर ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलती मिली।
विज्ञापन

उप प्रधान व पार्षदों ने पार्किंग फीस की पर्चियों की मोबाइल से फोटो ली। इसके बाद पार्किंग के बाहर स्टॉल संचालकों से पूछा कि वह कितने रुपये लगाने के दे रहे हैं तो एक चुप्पी रखी तो दूसरे ने कहा कि वह 4500 रुपये देता है और कई दो स्टॉल लगाने के 9000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस दौरान उपप्रधान और पार्षदों ने फव्वारा चौक और शहर थाना के बीच बने शौचालय का निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी मिली। आसपास के दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने कहा कि कर्मचारी रोजाना नहीं आते है। इस पर उपप्रधान और पार्षदों ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान की बुलाई इमरजेंसी हाउस बैठक हुई रद्द
हंस मार्केट के दुकानदार वीरवार को नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से मिले थे। दुकानदारों ने प्रधान को पांच दिन का अल्टीमेटम देकर कहा था कि हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाई जाएं। इसके बाद नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने शुक्रवार को हाउस की इमरजेंसी बैठक बुलाई थी। लेकिन नप प्रधान के पीए ने सुबह वाट्सअप में सूचना जारी कर दी कि मीटिंग रद्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप नहीं ढूंढ पा रहा रेहड़ी संचालकों के लिए जगह
नप उप प्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने रेहड़ी संचालकों को जगह देने के लिए सर्वे किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बताया जा रहा है कि टीम पार्किंग में रेहड़ी वालों के लिए जगह देखने गई थी। इसके अलावा नए बस स्टैंड की तरफ और रतिया चुंगी पर जगह देखी गई लेकिन सहमति नहीं बनी है। मार्केट कमेटी के शेड के नीचे जगह देने को लेकर चर्चा हुई लेकिन धान के सीजन में दिक्कत होने पर भी मंथन किया गया। नगर परिषद हाउस और अधिकारियों की भी टेंशन बढ़ गई है क्यों कि पांच सितंबर तक हंस मार्केट से रेहड़ियां हटाई जानी है।
कोट
पार्किंग में जगह खाली पड़ी है उसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां तक बाहर स्टॉल संचालकों से रुपये लेने का आरोप है, हम इस संबंध में अधिकारियों को लिखित में दे चुके हैं कि पार्किंग के आगे से रेहड़ियां व स्टॉल हटाई जाएं। ये आरोप गलत है, किसी को रुपये देकर स्टॉल लगाने की क्या जरूरत है। पार्किंग में 12 घंटे बाहर खड़े करने के 20 रुपये और 24 घंटे खड़ा करने के ही 40 रुपये लिए जा रहे हैं।

-राजू, पार्किंग ठेकेदार
कोट
रेहड़ी संचालकों को जगह देने के लिए शहर का सर्वे किया है। दो से तीन जगह देखी है लेकिन अभी फाइनल नहीं हुआ है। थाना रोड स्थित पार्किंग का निरीक्षण किया। यहां पर तय रेट से ज्यादा राशि ली जा रही थी और पार्किंग के अंदर दुकान भी चलती मिली। इसके अलावा बाहर स्टॉल संचालकों ने बताया कि वह यहां लगाने के लिए रुपये तक दे रहे हैं। इसको लेकर मुद्दा उठाया जाएगा। हालांकि पहले अभी रेहड़ी वालों को जगह देना प्राथमिकता है।
-सविता टुटेजा, उप प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed