फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MP distributed 18 tankers, tires of three turned out to be bad

Fatehabad News: सांसद ने बांटे 18 टैंकर, तीन के टायर निकले खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
MP distributed 18 tankers, tires of three turned out to be bad
फतेहाबाद। सांसद सुनीता दुग्गल ने सांसद निधि से रविवार को 18 गांवों के लिए टैंकर बांटे। इस दौरान तीन टैंकरों के टायरों में खराबी मिली। इस पर टैंकर प्राप्त करने वालों ने रोष जताया। बाद में उन्हें अधिकारियों व सांसद ने खराब टायरों को बदलवाने का आश्वासन दिया। 18 में से 17 गांवों की पंचायत व गोशाला प्रबंधक तो टैंकर ले गए। मगर गांव शेखुपुर दड़ौली के गोशाला प्रधान ने खराब टायरों के साथ टैंकर ले जाने से मनाकर दिया। उन्होंने कहा कि, जब टायर ठीक होकर आ जाएंगे, तब टैंकर ले जाएंगे।शेखुपुर दड़ौली की गोशाला के प्रधान राय साहब ने कहा कि हमने दो साल पहले पानी की किल्लत के चलते गोशाला के लिए पानी के टैंकर की मांग की थी। सांसद द्वारा बांटे गए 18 टैंकरों में से तीन टैंकर ऐसे निकले हैं, जिनके टायर बिल्कुल कमजोर हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पैसे बचाने के लिए सस्ते टैंकर तैयार करवा कर औपचारिकता पूरी कर दी है। राय साहब ने टैंकों में लगे पंप सेट पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि टैंकरों में लगे पंप सेट भी नकली हैं, जो तीन महीने ही चल पाएंगे।
विज्ञापन


एक लाख चालीस हजार रुपये में तैयार हुआ एक टैंकर
भट्टू रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में वाटर टैंकर वितरण कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि अपने सांसद निधि कोष से उन्होंने 25 लाख रुपये जारी किए थे। इस राशि से 18 टैंकर ग्राम पंचायतों व गोशालाओं को देने के लिए तैयार करवाए गए हैं। एक टैंकर एक लाख चालीस हजार रुपये में तैयार हुआ है। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को ग्रांट दी जाएगी। शेष बची ग्राम पंचायतें व गोशाला प्रबंधक समितियां भी प्रस्ताव दे दें, ताकि उनको भी पानी के टैंकर वितरित करवाए जा सकें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र खिची, उपप्रधान सविता टुटेजा, राजपाल बेनीवाल, सतबीर मेहुवाला, बलजीत बेनीवाल, नरेश सरदाना, जगदीश शर्मा, नेहा मित्तल, राखी मक्कड़, नरेश टीटू, एक्सईएन सतीश देसवाल, एसडीओ सतपाल, जेई पंकज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed