{"_id":"69dfc68b547291af8b043321","slug":"mp-arrived-in-delhi-dishas-meeting-cancelled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152092-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांसद पहुंचीं दिल्ली...दिशा की बैठक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांसद पहुंचीं दिल्ली...दिशा की बैठक रद्द
Wed, 15 Apr 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा का फतेहाबाद दौरा रद्द हो गया। बुधवार को सांसद को डीपीआरसी हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हिस्सा लेना था जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जानी थी।
दिल्ली में पार्टी की विशेष बैठक होने के कारण उन्हें फतेहाबाद के कार्यक्रम रद्द करने पड़े और वे दिल्ली चली गईं। अब दिशा कमेटी की बैठक का नया शेड्यूल तय किया जाएगा। बैठक में सांसद को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मनरेगा, पीएम कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करनी थी। पिछली दिशा मीटिंग 28 अक्तूबर को हुई थी। संवाद