{"_id":"5d7546a58ebc3e93a62997ba","slug":"mountainer-youth-icon-award-manisha-fatehabad-fatehabad-news-rtk5167920174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा पायल को यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित करेगा राह ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा पायल को यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित करेगा राह ग्रुप
विज्ञापन
मनीषा पायल
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। तमाम विपरीत परिस्थितियों में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली बनावाली निवासी मनीषा पायल को राह ग्रुप फाउंडेशन यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित करेगा। हिसार में 15 सितंबर को प्रदेश के सबसे बड़े एम.जी. एडवेंचर एंड थीम पार्क में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से प्रदेश भर की 151 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रान ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन व केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड ने बताया कि इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता, राह ग्रुप फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. अनुराग बिश्नोई, बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान, जीएसटी कमिश्नर वी. के. वशिष्ठ, समाजसेविका वीना अरोड़ा, समाजसेवी रोशन लाल राणा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा शिक्षा, खेल व समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां इन अवार्ड समारोह की शान बनेंगे।
26 जनवरी को किली मंजारो की थी फतह
मनीषा ने 26 जनवरी 2019 को दक्षिणी अफ्रीका की 19430 फुट ऊंची चोटी किली मंजारो फतह की थी। उस समय वहां पर माइनस 70 डिग्री से भी कम तापमान रहता है। यह ऐसा समय होता है जब बहुत पर्वतारोही इस विपरीत मौसम में इस चोटी की तरफ जाने की भी सोचते।
विज्ञापन
26 जनवरी को किली मंजारो की थी फतह
मनीषा ने 26 जनवरी 2019 को दक्षिणी अफ्रीका की 19430 फुट ऊंची चोटी किली मंजारो फतह की थी। उस समय वहां पर माइनस 70 डिग्री से भी कम तापमान रहता है। यह ऐसा समय होता है जब बहुत पर्वतारोही इस विपरीत मौसम में इस चोटी की तरफ जाने की भी सोचते।
विज्ञापन