{"_id":"5fa197d48ebc3e9bd4061601","slug":"motorcycle-stolen-from-amritsar-fatehabad-news-rtk581335068","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर घूमने गए तो चोरी करके लाए मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर घूमने गए तो चोरी करके लाए मोटरसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर फतेहाबाद के रतिया रोड बाईपास पर पंजाब से चोरी हुई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों ने पंजाब की बाइक पर गुरुग्राम नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपी युवक भाटिया कॉलोनी निवासी गौरव सोनी व नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले के मुताबिक शहर फतेहाबाद पुलिस की टीम रतिया चुंगी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास के पास दो युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर बाइक के कागजात मांगे, जो पेश नहीं कर सके। मोटरसाइकिल पर आगे और पीछे की प्लेट पर नंबर अलग-अलग मिले। टीम ने जब मोटरसाइकिल की चेसिस पर लगे नंबर की जांच की तो वह अमृतसर में रजिस्टर्ड मिली, जो कि अमृतसर से चोरी हुई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों एक ही गली के रहने वाले हैं। छह अक्तूबर को दोनों अमृतसर घूमने गए थे। वापसी में दोनों ने अमृतसर से ही बाइक चोरी कर ली। दोनों मोटरसाइकिल पर ही यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
मोबाइल मार्केट में तैयार करवाई फर्जी नंबर प्लेट
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट से फर्जी नंबर प्लेट तैयार करवाई थी। दोनों ने बिना किसी जांच के अपनी मर्जी से नंबर तैयार करवा लिया और मोटरसाइकिल को सस्ते दाम पर बेचने की फिराक में थे।