फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Motorcycle collides with Scooty, angry girl slaps young man

Fatehabad News: स्कूटी में टकराया मोटरसाइकिल, गुस्साई युवती ने युवक को जड़े थप्पड़

Wed, 05 Jun 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle collides with Scooty, angry girl slaps young man
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद गिरी स्कूटी और हंगामा करती हुई युवती
फतेहाबाद। शिवालय मार्केट के सामने सिरसा रोड स्थित एक पंप से तीन दिन पहले तेल डलवाने के बाद स्कूटी पर जा रहीं युवतियों को गलत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनोें युवतियां स्कूटी समेत नीचे गिर गईं। इस दौरान गुस्साई एक युवती ने मोटरसाइकिल सवार युवक को तीन से चार थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोग भी घटना देखकर हैरान हो गए। मामले को लेकर बाद में हंगामा हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए अस्पताल में दाखिल हुए और इसके बाद वापस लौट गए। पुलिस बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची तो बेड पर कोई नहीं मिला। हालांकि मामला तीन दिन पुराना है। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है। मामले के मुताबिक सिरसा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन युवतियां स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के बाद सवार होकर जाने लगी। जैसे ही ये युवतियां स्कूटी पर पंप से बाहर निकलीं तो गलत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार युवतियां नीचे जा गिरीं। उनमें से एक युवती ने उतरकर तुरंत बाइक सवार युवक को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। जिससे वहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। युवक ने थप्पड़ जड़ने को लेकर एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed