फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Motorbike-riding youths snatched a purse from a yoga teacher; accused caught on CCTV

Fatehabad News: बाइक सवार युवकों ने योग शिक्षिका से पर्स छीना, सीसीटीवी में आरोपी कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Motorbike-riding youths snatched a purse from a yoga teacher; accused caught on CCTV
योग ​शि​क्षिका सरस्वती। 
भूना। शहर के वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब के पास बाइक सवार दो युवक योग शिक्षिका से पर्स छीन भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस दाैरान आरोपी सीसीटीवी में कैद नजर आए।
विज्ञापन

योग शिक्षिका सरस्वती लंबोरिया नेहरू पार्क में महिलाओं को योगाभ्यास करवा कर घर लौट रही थीं। शाम करीब 6:15 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब के पास गली में पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया। वारदात के बाद सरस्वती ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पीड़िता ने बताया कि पर्स में नकदी और मोबाइल फोन था। जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि छीना-झपटी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed