{"_id":"69fa270e53a167be540af2d8","slug":"mother-teacher-and-police-are-daughters-best-friends-renu-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153236-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां, टीचर और पुलिस बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त : रेणु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां, टीचर और पुलिस बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त : रेणु
Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएम श्री राकवमा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित करती हरियाणा राज्य महिला
फतेहाबाद। मां, टीचर व पुलिस बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं ऐसे में आपसे गलती से भी गलती हो जाए तो उसका सुधार अपनी सबसे अच्छी दोस्त से साझा करके किया जा सकता है। आप किसी भी रूप से अपना, अपने परिवार का नाम बदनाम न होने दें बल्कि शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना, अपने परिवार, गांव, शहर का सम्मान बढ़ाएं।
उक्त शब्द महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भाटिया ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा। वे मंगलवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोक्सो एक्ट सहित बेटियों को कानूनी अधिकारों व साइबर क्राइम से सावधान रहने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।
चेयरपर्सन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में लगी जागरूकता प्रदर्शनी का चेयरपर्सन ने अवलोकन किया और सेल्फी प्वाइंट पर बेटियों संग फोटो लेकर उन्हें प्रेरित भी किया। रेणु ने कहा कि अब बेटियां बदल रही हैं। हमारी बेटियां सशक्त हो रही हैं। ऐसे में बेटियां या महिलाएं किसी भी रूप से असुरक्षित महसूस न हो इसलिए आयोग इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कई उदाहरणों से बेटियों को समाज में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, डीईओ संगीता बिश्नोई, पीओ आईसीडीएस कविता, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष चारु, एसएचओ साइबर राहुल देव व एसआई सतीश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बेस्ट रील को आयोग देगा 5100 रुपये
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि छात्राएं सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। विद्यालय की बेटियां सकारात्मक रील्स बनाएं जिसमें हमारे संस्कार, हमारी शिक्षा व समाज को नई दिशा देने वाला कंटेंट हो। कम से कम 5 रील्स सकारात्मक संदेश वाली हो। उनमें से सर्वश्रेष्ठ रील को आयोग की ओर से 5100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बेटियों को आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जाए।