फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother, son arrested with 255 gm heroin, one absconding

255 ग्राम हेरोइन सहित मां-बेटा गिरफ्तार, एक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mother, son arrested with 255 gm heroin, one absconding
फतेहाबाद। टोहाना की सीआईए पुलिस ने फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी से मां व बेटे को 255 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जबकि महिला का पोता फरार है, पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टोहाना सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव काजलहेड़ी निवासी कलावती, उसका बेटा अमनदीप व रमनीक उर्फ चिन्नू जोकि कलावती के दूसरे बेटे रामनिवास का बेटा है, नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। सूचना पाकर पुलिस गांव काजलहेड़ी पहुंच गई। जब पुलिस टीम गांव काजलहेड़ी के पास पहुंची तो सामने से दो युवक आते दिखाई दिए और पुलिस टीम को देखकर मुड़ गए। इनमें रमनीक तो मौके से फरार हो गया और अमनदीप पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए वहीं खेत में बैठ गया। पुलिस ने अमनदीप को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उससे 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाद में अमनदीप की मां कलावती को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि दो आरोपी इस मामले में काबू कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे को जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रमनीक ही हेरोइन लेकर आता था और बाद में यह लोग इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में रमनीक की गिरफ्तारी बाकी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसी से पता चलेगा कि वह हेरोइन कहां से लाता था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed