फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother-in-law and father-in-law return home after agreement with daughter-in-law

Fatehabad News: बहू से समझौते के बाद सास-ससुर की हुई घर वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law return home after agreement with daughter-in-law
फतेहाबाद में बुजुर्ग दंप​त्ति उपप्रधान के साथ एसडीएम राजेश कुमार को ​​शिकायत देते हुए
फतेहाबाद। शहर के नहर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपती को उनकी बहू द्वारा घर से बाहर निकालने के मामले में दोनों पक्षों को शहर थाना में बुलाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से शहर थाना में अपना पक्ष रखा और समझौता हो गया। शाम को बुजुर्ग दंपती की अपने घर में एंट्री हो गई। शहर थाना में जाने से पहले बुजुर्ग दंपती नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी और एसडीएम राजेश कुमार से मिले और शिकायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बुजुर्ग दंपती को कहा कि सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत उन्हें घर से निकालने पर कार्रवाई हो सकती है। महिला सुमन देवी ने बताया कि मकान की रजिस्ट्री भी उनके नाम है। वहीं अधिकारियों को मिलने के बाद दोनों पक्ष शहर थाना पहुंचे। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपने घर जाएंगे और मिल जुलकर रहेंगे। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा है। उपप्रधान सविता टुटेजा ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपने घर शाम को आ गए हैं। बहू ने लिखित में कहा है कि वह तंग नहीं करेगी। बता दें कि बुजुर्ग दंपती ने दुर्गा मंदिर के बाहर बैठकर आरोप लगाए थे कि उनकी बहू ने करीब आठ दिन पहले घर से बाहर निकाल दिया है और वह धक्के खा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


-----------------------------------------------मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बुजुर्ग दंपती अपने घर चले गए हैं, सब मिलकर रहेंगे। आरोपी पक्ष को भी बुलाया था, उसका कहना है कि उसने घर से नहीं निकाला है और वह ताला लगाकर काम पर गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed