फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother and son returning after watering fields die in road accident

Fatehabad News: खेत से पानी लगाकर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mother and son returning after watering fields die in road accident
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ से बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल पर पानी लगाकर लौट रहे अग्रोहा निवासी मां-बेटे को गांव खाराखेड़ी में नेशनल हाइवे 9 पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ वीरवार को मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिवार को सौंप दिए।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हिसार के अग्रोहा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 22 मई की रात को चचेरा भाई विनोद और चाची रोशनी खेत चिंदड़ में पानी लगाने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिंदड़ से अग्रोहा आ रहे थे। चाची रोशनी अपने बेटे विनोद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। जब मोटरसाइकिल समेत खासा रोड से खाराखेड़ी कच्चा रास्ता पर पहुंचे तो विनोद अपने मोटरसाइकिल को एनएच-9 पर चढ़ाने लगा तो उसी समय हिसार की तरफ से आई कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे विनोद और उसकी मां मोटरसाइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर विनोद और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम अग्रोहा मेडिकल पहुंची। यहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed