फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother and daughter killed while going to collect wood after being hit by car in Fatehabad

Fatehabad: कार की चपेट में आने से लकड़ियां लेने जा रही मां-बेटी की मौत, अनियंत्रित कार ने खेलते बच्चे को मारी

Tue, 26 Dec 2023 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

फतेहाबाद के बीघड़ निवासी बलवीर सिहं ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां है। उसने घर के सामने ढांड रोड पर लकड़ियां रखी हुई है। उसकी पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी लकड़ी लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बीघड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Mother and daughter killed while going to collect wood after being hit by car in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बीघड़ में ढांड रोड पर टिब्बा कॉलोनी में लकड़ियां लेने जा रही मां-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को भी भी टक्कर मार दी और फिर घर के आगे रखी अलमारी से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायल मां-बेटी को फतेहाबाद के निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर 12 वर्षीय बेटी रजनी को मृत घोषित कर दिया और मां को रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय मां सुमित्रा की भी मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक महिला के पति बलवीर सिंह के ब्यान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में बीघड़ निवासी बलवीर सिहं ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां है। उसने घर के सामने ढांड रोड पर लकड़ियां रखी हुई है। सोमवार देर शाम को घर के पास रखी लकड़ियां उठाकर वह घर आ रहा था। पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी लकड़ी लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बीघड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी सड़क पर जा गिरे। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे अमित पुत्र सतीश को भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार घर के आगे पड़ी अलमारी से जा टकराई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और परिवार के सदस्यों ने साधन का इंतजाम करके पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी को फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को रेफर कर दिया और बेटी रजनी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमित्रा को हिसार ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed