फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   moter market will boom in dhanteras

धनतेरस पर दौड़ेगा वाहन बाजार

Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली पर पांच दर्जन से अधिक चार पहिया गाड़ियों की डिलीवरी ग्राहकों को दी जानी है वहीं दो सौ से अधिक दो पहिया वाहन भी ग्राहकों को मिल जाएंगे।
विज्ञापन


लग्जरी गाड़ियों की है मांग
इस बार धनतेरस और दिवाली पर लग्जरी गाड़ियों की भी खूब मांग दिख रही है। टोयाटा शोरूम के संचालक की मानें तो धनतेरस पर इस बार 5 इनोवा गाड़ियों की बुकिंग है।
विज्ञापन


इसी तरह इस श्रेणी में हुंडई की आई-20 और मारुति की स्विफ्ट डिजायर का भी क्रेज ग्राहकों में देखा जा रहा है। शहर की विभिन्न वाहन एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक धनतेरस और दिवाली का दिन ही पूरे साल की सेल पर भारी पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोहफों की भी भरमार, ग्राहक हो रहे बेशुमार
इस दिवाली और धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए भी वाहन एजेंसियों ने खूब स्कीमें पेश की हैं। जिसके जरिये ग्राहकों को वाहन खरीदने के लिए मन बनाने को तैयार किया जा सके।

कोई बहुत कम डाउन पेमेंट एवं फ्री बीमा की सुविधा दे रही है तो कोई सरकारी कर्मचारियों को कीमत पर दो हजार की छूट की बात भी कह रही है।

इसके अलावा भी ग्राहकों को 0 प्रतिशत ब्याज का ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए नई योजनाएं लाने में चार पहिया वाहन कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। शोरूम में ही फायनेंस की सुविधा भी दी जा रही है।

इस बार ग्राहकों को एक लाख रुपये का सोने का सिक्का देने की भी घोषणा की जा रही है। इसके लिए एक लक्की विजेता को ड्रा के द्वारा चुना जाएगा। चांदी का सिक्का निश्चित उपहार के तौर पर भी दिया जा रहा है।

वाहन कंपनियों की इस धनतेरस की स्थिति

टोयाटा (चार पहिया)
धनतेरस पर संभावित डिलीवरी : 5

मारुति (चार पहिया)
धनतेरस पर संभावित डिलीवरी : 25

हुंडई (चार पहिया)
धनतेरस पर संभावित डिलीवरी : 35

होंडा (दो पहिया)
धनतेरस-दीवाली पर संभावित डिलीवरी : 70
बजाज (दो पहिया)
धनतेरस-दीवाली पर संभावित डिलीवरी : 135


ग्राहकों के फेवरेट मॉडल

बजाज (दो पहिया) कंपनी के शोरूम मैनेजर सुरेश उतरेजा का कहना है कि बजाज कंपनी के बाइक सबसे टिकाऊ और लो मेंटेनेंस के हैं। उनके शोरूम में उपलब्ध बाइक इस प्रकार के हैं।

डिस्कवर : साढ़े 48 हजार से शुरू
पल्सर : 64 हजार से शुरू

सीटी 100 : 35 हजार से शुरू
प्लेटिना : 40 हजार से शुरू

होंडा (दो पहिया) के सेल्स मैनेजर आशु शर्मा अपनी कंपनी के बाइक को बेहतरीन बताते हैं। उनके अनुसार होंडा की बाइक की पिकअप, स्पीड और बेलेंस कमाल का है।

होंडा लीवो : 52683 से शुरू
ड्रीम युगा : 50887 से शुरू

ड्रीम निओ : 49234 से शुरू
सीडी 100 ड्रीम : 44077 से शुरू

सीबी शाइन : 55847 से शुरू
इसके अलावा कई प्रकार की स्कूटी भी बाजार में उपलब्ध है।

चार पहिया वाहनों में चुन सकते हैं ये विकल्प

टोयाटा कंपनी की फॉर्चयूनर, इनोवा, लीवो और इटियोज बेहतरीन मॉडल हैं। सबसे आरामदायक सफर टोयाटा की गाड़ियों में उपलब्ध है।
कमल कुमार, ब्रांच मैनेजर, टोयाटा, फतेहाबाद।

हुंडई के पास मिडल क्लास और अपर मिडल क्लास के लिए वाहनों की सबसे बेहतरीन कारें हैं। इनमें आई-20, आई-10 ग्रांड, वरना, केरेटा आदि प्रमुख हैं।
चांदीराम, जीएम, राजा हुंडई, फतेहाबाद ।

मारुति देश का सबसे पुराना और भरोसेमंद वाहन ब्रांड है। मारुति की गाड़ियों पर आंखें बंद कर विश्वास किया जा सकता है। हमारे पास स्विफ्ट, डिजायर, अल्टो, और रिट्ज जैसी बेहतरीन कारें हैं।
हंसराज शर्मा, जनरल मैनेजर, शक्ति मारुति शोरूम, फतेहाबाद ।

ग्राहकों की भी सुनिए
इस बार खेत में फसल अच्छी नहीं हुई है। लेकिन जरूरत के लिए बाइक चाहिए तो फायनेंस के माध्यम से बाइक ले रहा हूं। किस्तों के जरिए आसानी से बाइक की पेमेंट हो जाएगी।
सुरेन्द्र कुमार, ग्राहक, काजलहेड़ी।

दिवाली-धनतेरस पर बाइक की खरीदारी सबसे यादगार तोहफा होता है। इस बार बच्चों को वादा किया था कि धनतेरस पर नई बाइक लेकर आएंगे तो बाइक लेने की औपचारिकता पूरी कर दी हैं। डिलीवरी धनतेरस के दिन होगी।

भजनलाल, ग्राहक, कारियां ।

चार पहिया वाहन खरीदने आए ग्राहक भी दिखे खुश

काफी समय से इच्छा थी कि चार पहिया वाहन खरीदूं। अब जाकर इच्छा पूरी हुई है। बहुत खुश हूं। औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं लेकिन गाड़ी धनतेरस के दिन लेकर घर जाऊंगा
रोहताश कुमार, हुंडई शोरूम से गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed